Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
महिला और पुरुष कम हाइट को लेकर हिचकना करें बंद, जानें अपने यूनिक फीचर
हमारा समाज किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी को उसकी हाइट से जज करता है। महिला और पुरुष की खूबसूरती उनकी हाइट को माना जाता हैं। अक्सर कहा जाता है कि लंबी हाइट की लड़कियां और लड़के काफी आकर्षित होते हैं। जिसकी वजह से कम हाइट के लोग असहज महसूस करते हैं।

कम हाइट के लड़के और लड़कियां तब अपने आपको ज्यादा असहज महसूस करते है जब वह किसी को डेट और शादी करने का सोचते है। चलिए जानते हैं क्यों महिलाएं और पुरुष अपनी हाइट को लेकर हिचकते हैं।

महिलाएं लंबे लड़के को डेट करना चाहती हैं
सामान्य महिलाएं आमतौर पर लंबे लड़कों डेट करना पसंद करती हैं। महिलाओं को लंबे लड़के छोटे हाइट के लड़को के मुकाबले हेल्दी और स्ट्रॉन्ग लगते है जिसकी वजह से वह लंबे लड़के से शादी करना पसंद करती हैं। महिलाओं की यही चाहत कई बार कम हाइट के लड़कों के लिए परेशानी बन जाती है। वहीं लड़के अपने से कम हाइट की लड़की को डेट करना पसंद करते हैं।

कम हाइट के लोग नहीं लगते अट्रैक्टिव
समाज की रूढी सोच का मानना है कि जिन लोगों की हाइट कम होती है वह अट्रैक्टिव नहीं होते हैं। वहीं कम हाइट के लड़के और लड़कियां ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। कम हाइट के लोग एथलीट नहीं बन सकते हैं। जो कि गलत धारणा है। बल्कि कम हाइट के लोग लंबी हाइट के लोगों से ज्यादा सफल होते हैं। रुढी समाज के अनुसार 5 फीट 4 इंच हाइट वाली लड़की को सामान्य माना जाता हैं। वहीं 5 फीट से कम हाइट वाली लड़की को छोटा माना जाता हैं। लड़को के लिए सामान्य हाइट 5 फीट 10 इंच हैं। 5 फीट 5 इंच से कम हाइट वाले लड़को को छोटा माना जाता हैं।

शिक्षा और हमारी सोच
हमारा समाज ही हाइट के हिसाब से पर्सनैलिटी को जज करता हैं। ऐसे में समाज में बदलाव लाने की जरुरत हैं। लोगों की हाइट को लेकर रूढी सोच को बदलने जरुरत हैं। क्योंकि कम हाइट और ज्यादा हाइट से कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। कम हाइट के लोग भी वो सब काम करते है जो लंबे लोग कर सकते हैं।

हेल्थ को लेकर रुढी सोच
कई लोगों का मानना है कि लंबे लोग हेल्दी होते हैं। कम हाइट के मुकाबले लंबे लोग स्ट्रॉन्ग होते हैं। यह एक मिथ है। सेहत का हाइट से कोई लेनादेना नहीं होता हैं। ऐसा नहीं लंबे लोग ताकतवर होते है। किसी भी इंसान की ताकत उसके खानपान से आती हैं।

हाइट और खूबसूरती
अक्सर कहा जाता है कि लंबी लड़किया सुंदर होती हैं। किसी भी लड़की की खूबसूरती उसकी हाइट से जज करते हैं। जब किसी लड़की की शादी की बात आती है तो सबसे पहले उस लड़की की हाइट के बारे में पूछा जाता है। इसी वजह से कई बार छोटी हाइट की महिलाएं अपने आपको असहज महसूस करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
