Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Monsoon Skin Care: बारिश में स्किन डैमेज होने का बढ़ जाता है खतरा, इन गलतियों को न करें नजरअंदाज
मानसून आने वाला है, ऐसे मौसम में भले ही आपको चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाए, लेकिन स्किन से जुड़ी कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बारिश के मौसम में आपको स्किन से जुड़ी कई समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप मानसून में स्किन से जुड़ी कुछ गलतियों को करने से परहेज करें। ताकि स्किन से जुड़ी गंभीर समस्या को होने से समय रहते रोका जा सकें।

मानसून में इन गलतियों को करने से करें परहेज
1. ज्यादा मेकअप लगाना
बारिश के मौसम में हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए। मानसून के दौरान पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप हैवी मेकअप और लोशन से दूर रहें। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो आपकी त्वचा की देखभाल के लिए आप हल्का मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।
2. सनस्क्रीन को न करें नजरअंदाज
बारिश के मौसम में अक्सर लोग सनस्क्रीन लगाना नजरअंदाज कर देते हैं। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि मानसून में स्किन को सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती है। बारिश के समय सूरज की हानिकारक यूवी किरणें अभी भी बादलों के जरिए आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगर आप घर के बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन जरूर लगाकर निकलें।
3, स्किन को सही से साफ न करना
मौसम में बढ़ी हुई नमी के कारण आपकी स्किन पर पसीना, तेल और गंदगी जमा होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। अशुद्धियों को दूर करने और पोर्स को बंद होने से बचाने के लिए एक क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें और आप दिन में दो बार अपने चेहरे को साफ करना सुनिश्चित करें।
4. स्किन को ड्राई करने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
मानसून में भी स्किन की सफाई करना बहुत जरूरी होता है, इसलिए किसी भी हैवी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें। ये आपकी त्वचा से नमी को दूर कर सकते हैं, जिससे स्किन ड्राई हो सकती हैं, और त्वचा पर जलन भी हो सकती है। आप ऐसे प्रोडक्ट्स को चुनें जो कोमल, हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर हो, और आपकी स्किन की नमी को बरकरार रखें।
5. मॉइश्चराइजर लगाना न छोड़ें
मानसून के महीने में आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना न छोड़ें, भले ही मॉनसून के दौरान आपकी स्किन ऑयली हो जाए। हल्के मॉइस्चराइजर की तलाश करें जो आपके पोर्स को बंद किए बिना स्किन को हाइड्रेट करता है।
6. फंगल इन्फेक्शन को न करें नजरअंदाज
हवा में नमी बढ़ने के कारण, मानसून के दौरान दाद और एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन अधिक आम होते हैं। अगर आपको अपनी स्किन पर कोई असामान्य खुजली, रेडनेस या चकत्ते दिखाई देते हैं, खासकर पसीने वाले क्षेत्रों में, तो स्किन एक्सपर्ट से जरूर संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
