Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
पतली आइब्रो को मोटा और घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती
Eyebrow Ko Ghana Kaise Kare: चेहरे की खूबसूरती में आंखें और आइब्रो सबसे ज्यादा ध्यान खींचती हैं। अगर आइब्रो घनी, डार्क और सही शेप में हों, तो पूरा लुक निखर जाता है। वहीं, पतली आइब्रो चेहरे की रौनक को कम कर सकती हैं। कई लोग आइब्रो को मोटा दिखाने के लिए मेकअप का सहारा लेते हैं, लेकिन उसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता। ऐसे में कई लोगों का यह सवाल होता है कि पतली आइब्रो को मोटा कैसे करें? आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी आइब्रो को घना बना सकते हैं (Home Remedies For Thick Eyebrows)। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

नारियल का तेल (Coconut Oil For Thick Eyebrow)
अपनी आइब्रो को घना बनाने के लिए आप नारियल का तेल लगा सकते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोज रात को सोने से पहले आइब्रो पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। लगातार कुछ हफ्तों तक इसका उपयोग करने से आइब्रो घनी हो सकती हैं।
एलोवेरा जेल (Coconut Oil For Thick Eyebrow)
आइब्रो को घना बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों को जड़ों से पोषण देकर उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं। इसके लिए थोड़ा सा ताहा एलोवेरा जेल लेकर आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें दें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आइब्रो मजबूत होने लगती हैं और धीरे-धीरे घनी दिखने लगती हैं।
प्याज का रस (Coconut Oil For Thick Eyebrow)
अपनी पतली आइब्रो को मोटा और घना बनाने के लिए आप प्याज का रस लगा सकता हैं। दरअसल, इसमें सल्फर पाया जाता है, जो हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। इसके लिए एक कॉटन बॉल की मदद से प्याज के रस को आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 इसके पानी से धो लें। इसके नियमित प्रयोग से आइब्रो धीरे-धीरे घनी हो सकती हैं।
विटामिन-ई ऑयल (Coconut Oil For Thick Eyebrow)
विटामिन-ई ऑयल भी आइब्रो की ग्रोथ के लिए एक असरदार उपाय माना जाता है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें झड़ने से रोकता है। साथ ही, तेजी से बढ़ने में मदद करता है। इसके लिए रात में सोने से पहले विटामिन ई ऑयल को आइब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपकी आईब्रो मोटी और घनी हो जाएंगी।
अरंडी का तेल (Coconut Oil For Thick Eyebrow)
आईब्रो को घना और मोटा करने के लिए अरंडी का तेल भी एक असरदार उपाय माना जाता है। दरअसल, इसमें राइसीनोलीक एसिड मौजूद होता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। इसके लिए रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आइब्रो पर अरंडी के तेल से मसाज करें और सुबह धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आइब्रो नेचुरली घनी दिख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
