Latest Updates
-
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
स्ट्रेच मार्क्स से लेकर बाल झड़ने से रोकता है अरंडी का तेल, कमाल के है फायदें
अरंडी के तेल लगाने के कई फायदें होते हैं। वैसे तो यह तेल बहुत चिपचिपा होता है लेकिन यह चेहरे से लेकर बालों की समस्या के काफी चमत्कारी फायदों वाला तेल है। अरंडी के तेल में एंटी इन्फ्लमैशन और एंटी बैक्टीरियल गुण होते है जो कि बालों और स्किन के तह में जाकर उनको पोषण देता है।
अरंडी के तेल और इसके बीजों को विभिन्न कॉस्मेटिक (साबुन, टेक्सटाइल, मसाज तेल और दवाईयों) में बॉयो आधरित कच्चे मेटेरियल के तहत भी यूज किया जाता है। आइए जानते है कि अरंडी का तेल कितना प्रभावकारी है बालों और चेहरे के लिए।

बाल झड़ना रोके –
आपके बाल बहुत ही ज्यादा टूट रहे हैं। फिर रात को सोने से पहले सिर पर कैस्टर ऑयल या अरण्डी के तेल की मालिश करें। हल्के गुनगुने कैस्टर ऑयल से स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। सुबह बालों को धोने से एक घंटे पहले इनमें दही लगायें, लगभग आधा घंटे लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से रेगुलर शैम्पू का प्रयोग कर बालों को धो लें। आपके बाल एक दम चमक उठेंगे और झड़ना भी धीरे धीरे कम हो जाएंगे।

डेंड्रफ से छुटकारा –
अगर आप अपने बालों में ड्रेंडफ से परेशान हैं तो 2 चम्मच कैस्टर ऑइल लें, इसमें एक चम्मच शहद और एप्पल साइडर विनेगर मिलायें। तीनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलायें। एक कटोरे में खीरे का रस निकालें और इसमें शुद्ध एलोवेरा जेल मिलायें। अब इस मिश्रण को बाकी की सामग्री के साथ अच्छी तरह मिक्स करें और अपने बालों की जड़ों में हलके हाथों से मालिश करें। लगभग दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को अपने नियमित शैम्पू से धो लें। कैस्टर ऑयल के एंटी-फंगल गुण रूसी हटाने में बहुत कारगर हैं।

रूखे बालों के लिए –
अगर आपके बाल रूखे और बेजान दिखने लगे हैं तो लगभग 2 चम्मच कैस्टर ऑइल में, 4 से 5 विटामिन E के जेल कैप्सूल फोड़ कर डालें। दोनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह मिलायें और रात को सोने से पहले बालों में अच्छी तरह लगायें। अगले दिन बालों को धो लें। कुछ ही दिनों में आपके बाल मुलायम और रेशमी हो जाएंगे।

घने, लम्बे बाल पाने के लिए –
जल्दी लम्बे बाल पाने के लिए अपने नियमित उपयोग किये जाने वाले तेल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिलायें और फिर इस तेल से अपने बालों की मालिश करें। आपके बाल जल्दी बढ़ेंगे और घने भी होंगे।

चेहरे की झुर्रियां कम करें –
1 चम्मच कैस्टर आयल में 1 चम्मच बादाम का तेल मिलायें। इसमें लगभग 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलायें (अगर फ्रेश जेल उपयोग करेंगे तो बेहतर है)। तीनों चीज़ों को आपस में अच्छी तरह मिलायें और चेहरे की मसाज करें। लगभग 15 मिनट तक नीचे से ऊपर की तरफ और अंदर से बाहर की तरफ चेहरे और गर्दन की मालिश करें। अगर आपकी त्वचा अत्यधिक तैलीय है तो आप बादाम तेल की जगह जोजोबा ऑयल इस्तेमाल कर सकते/ती हैं। चेहरे से झुर्रियां हटाने, और त्वचा को गोरा और मुलायम बनाने में यह बहुत प्रभावकारी है।

चेहरे के दाग धब्बे हटाएं
चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए रोज़ नहाने से आधा घंटा पहले चहरे पर कैस्टर ऑयल को अच्छी तरह से लगायें और फिर लगभग 30 मिनिट के बाद चेहरा धो लें। इसके नियमित उपयोग से आप साफ़, सुन्दर और बेदाग चेहरा पा सकती हैं।

रूखी त्वचा के लिए बढि़या
अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक रूखी है या सर्दियों में रूखी हो जाती है तो नहाने से पहले चेहरे पर कैस्टर ऑयल की मसाज करें या फिर रात को सोने से पहले इसे अपनी स्किन पर लगायें। रात भर ऐसे ही लगे रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।

हाथो को मुलायम बनाएं
अगर आपके हाथ बहुत रूखे और खुरदुरे हो गए हैं तो रोज रात को सोने से पहले उन पर कैस्टर ऑयल लगायें। ऐसा रोज़ करें। इसके नियमित उपयोग से आपके हाथ एकदम कोमल और मुलायम हो जायेंगे।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा
प्रेगनेंसी में और डिलीवरी के बाद भी एलोवेरा जेल में कैस्टर ऑयल मिलाकर अपने पेट की मालिश करें। इसे दिन में दो बार अपने पेट पर लगायें। स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए यह बहुत उपयोगी होम रेमेडी है।

घावों को तुरंत ठीक करें
अरंडी के तेल में एंटी माइक्रोबाइल गुण होते है जो बड़े बड़े घाव को तुरंत भरनेमें मदद करते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंन्फ्लमैटरी गुण दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा अरंडी का तेल जोड़ों के दर्द को भी दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
