Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Skin Care Tips: खाने के साथ स्किन केयर में भी करें पनीर का इस्तेमाल, मिलेगी निखरी, बेदाग त्वचा
पनीर का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है। पनीर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है खाने में हेल्दी पनीर हमारे स्किन के लिए कितनी फायदेमंद हो सकती है।
चेहरे पर पनीर का इस्तेमाल करने से न सिर्फ स्किन ग्लो करती है, बल्कि चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। पनीर में कुछ घरेलू उत्पाद मिलाकर तैयार किए गए फेस पैक से आपका चेहरा निखर जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पनीर से बनें इस फेस पैक की रेसिपी, और इसके स्किन बेनिफिट्स के बारे में...

DIY पनीर और हल्दी फेस पैक रेसिपी:
सामग्री -
* पनीर - 2 बड़े चम्मच
* हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
* शहद - 1 चम्मच
फेक पैक बनाने की विधि -
1. एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हल्दी पाउडर और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
2. अब आंखों के आस-पास के क्षेत्र से परहेज करते हुए मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं।
3. इस फेस पैक को चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
4. जब पैक सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
5. अच्छे नतीजे पाने के लिए हफ्ते में 1 से 2 बार इस फैस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

पनीर और हल्दी फेस पैक के स्किन बेनिफिट्स -
1. चेहरे की रंगत में सुधार
हल्दी में करक्यूमिन नाम का कंपाउंड होता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से त्वचा को चमकदार बनाने के गुण होते हैं। यह चेहरे से काले धब्बे, पिगमेंटेशन और असमान स्किन टोन को कम करने में मदद करता है, जिससे आपको ग्लोइंग स्किन मिलती है।
2. स्किन रेडनेस और सूजन करें कम
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन वाली त्वचा को शांत करने में मदद कर सकते हैं। यह पिंपल्स, एक्जिमा, या रोसैसिया जैसी स्किन से जुड़ी रेडनेस, सूजन और जलन को कम करने में मदद कर सकता है।

3. दाग-धब्बों और पिंपल्स से मिले छुटकारा
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। यह आपके स्किन से एक्सट्रा ऑयल उत्पादन को कम करने और पोर्स को खोलने में भी मदद करता है, जिससे मुंहासे निकलने से रोकने में मदद मिल सकती है। दूसरी ओर, पनीर स्किन को हेल्दी रखते हुए मॉइस्चराइजिंग और पौष्टिक लाभ देता है।
4. बढ़ते उम्र को रोक
पनीर और हल्दी दोनों में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने और त्वचा को ऑक्सीडेटिव नुकसान होने से रोकने में मदद करते हैं। यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकता है, जैसे कि महीन रेखाएं, झुर्रियां, और आपकी स्किन को एक युवा और चमकदार चमक देता है।
नोट: किसी भी नए फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि यह किसी भी तरह की एलर्जी से आपकी स्किन को बचाया जा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
