Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
गर्मी में साबुन से नहाने स्किन को कर सकता है डैमेज, घऱ के बने इस हर्बल पाउडर से पाएं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन
गर्मियां में आपके चेहरे के साथ बॉडी को भी ज्यादा केयर और देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर हम अपने शरीर से पसीने की बदबू को दूर करने के लिए और उसे स्वस्थ रखने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारी स्किन को डैमेज कर सकता है।
ऐसे में जरूरी है कि आप केमिकल वाले साबुनों के स्थान पर आयुर्वेदिक नहाने के पाउडर का इस्तेमाल करें। बाजार में मिलने वाले कई साबुन और बॉडी वॉश में ऐसे केमिकल होते हैं जो लंबे समय में आपकी स्किन को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक ऐसी हर्बल बॉडी वॉश पाउडर की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका शरीर सुरक्षित, मुलायम और खुशबूदार रहेगा।

हर्बल बाथ पाउडर बनाने की रेसिपी
सामग्री -
* ड्राई लैवेंडर फूल - 1 कप
* ड्राई कैमोमाइल फूल - 1/2 कप
* ड्राई गुलाब की पंखुड़ियां - 1/2 कप
* ड्राई कैलेंडुला की पंखुड़ियां - 1/4 कप
* ओट्स - 1/4 कप
* एप्सम नमक - 1/4 कप
* ड्राई नीम के पत्ते - 2 बड़े चम्मच
पाउडर बनाने की विधि
1. एक साफ, सूखे बाउल में, ड्राई लैवेंडर फूल, कैमोमाइल फूल, गुलाब की पंखुड़िया, कैलेंडुला की पंखुड़ियां, ओट्स, एप्सम नमक और ड्राई नीम के पत्ते डालकर मिला दें।
2. अब इस पाउडर को मिक्सर जार में डालकर महीन पाउडर बना लें।
3. बस आपका हर्बल बाथ पाउडर तैयार है।
4. इसे एक एयर टाइट कंटेनर में पैक करके रख दें।

हर्बल बाथ पाउडर का इस्तेमाल करने का तरीका -
1. अपने बाथटब या नहाने के पानी को गर्म पानी से भरें।
2. अब इस पानी में 1/4 से 1/2 कप हर्बल बाथ पाउडर मिलाएं।
3. लगभग 10 मिनट तक धीरे-धीरे इस हर्बल बाथ पाउडर के पानी से नहाएं।
4. अगर आप चाहें तो नहाने के बाद शरीर को साफ करने के लिए साफ पानी से भी नहा सकते हैं।
हर्बल बाथ पाउडर के फायदे -
1. लैवेंडर के फूल
लैवेंडर के फूल आपके शरीर को रिलेक्स देने में मदद कर सकता हैं, तनाव कम करने के साथ स्किन में होने वाली जलन को शांत करने में फायदेमंद है।
2. कैमोमाइल फूल
कैमोमाइल का फल आपके शरीर को एक शांत प्रभाव देने का काम करता है, जिसके इस्तेमाल से शरीर की सूजन कम होती है और संवेदनशील या परेशान स्किन को शांत करने में मदद करता है।
3. गुलाब की पंखुड़ियां
त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाएं रखने में गुलाब की पंखुड़ियां काफी फायदेमंद है। इसके पानी से नहाने से आपके शरीर से अच्छी खुशबू भी देने में मदद करती है।
4. कैलेंडुला पंखुड़ियां
कैलेंडुला पंखुड़ियों में ऐसे गुण होते हैं जो आपकी स्किन को रिपेयर करने और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं।
5. ओट्स
इस पाउडर में मौजूद ड्राई, खुजली वाली स्किन, या चिड़चिड़ी स्किन को मॉइस्चराइज़ और शांत करने में मददगार है।
6. नीम के पत्ते
नीम अपने रोगाणुरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं, वे त्वचा को साफ और शुद्ध करने में मदद कर सकते हैं, संभावित रूप से मुहांसे या एक्जिमा जैसी स्थितियों में भी फायदेमंद हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
