Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मुंहासों के बारे में 7 मिथक
मुंहासा एक बहुत ही आम सी त्वचा समस्या है जो कि ज्यादातर टीनेजर्स में देखने को मिलती है। मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, हार्मोन चेंज होना, वातावरण में बदलाव और गलत खान-पान आदि। लगभग 50% महिलाएं और 25% पुरुष इस समस्या से परेशान रहते हैं।
मुंहासे होने का एक खास कारण यह भी है है कि आप बहुत ज्यादा तनावग्रस्त रहते हैं। इससे शरीर में कोर्टिसोल हार्मोंस का स्राव बढ़ जाता है जिसके कारण शरीर में त्वचा की ग्रंथियों से सीबम नामक हारमोन का स्राव ज्यादा तेजी से बढ जाता है जिसके कारण मुंहासे होते हैं। तो ऐसे में आपको तनावमुक्त रहना चाहिये और एक्सरसाइज करनी चाहिये। यदि आप हमेशा खुश रहेंगे और खिलखिलाते रहेंगे तो आपकी त्वचा भी गुलाब की तरह खिल जाएगी।
मुंहासे शरीर के कई भागों में निकलते हैं जैसे, चेहरे, पीठ, सीने और हाथ के बाजू आदि में। मुंहासे होने पर उसे कभी भी बार-बार छूना नहीं चाहिये और ना ही उसे फोड़ना चहिये क्योंकि इससे पिंपल में पनप रहे बैक्टीरिया पूरे चेहरे पर फैल जाएंगे और दुबारा चेहरा खराब हो जाएगा। पिंपल हटाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कुछ घरेलू उपचार अपनाएं। गुलाबजल लीजिये और उसमें चंदन पाउडर मिला कर चेहरे पर लगाइये और फिर उसके बाद चेहरे को 20 मिनट के बाद धो लीजिये। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी और पिंपल धीरे-धीरे सूख जाएगा। मुल्तानी मिट्टी लगाने से भी चेहरे पर पिंपल दा्रा छोडे़ गए दागों का नामोनिशान मिट जाता है।
यह बहुत जरुरी है कि आप अपने शरीर को इतनी शक्ति दें कि वह पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ सके। इसलिये आपकी डाइट में हरी सब्जियां, फल, मेवे आदि जरुर होने चाहिये। जंक फूड, ऑयली भोजन और फैट वाले भोजन से बचे। मासिक के दौरान पिंपल ज्यादा होने के आसार होते हैं तो ऐसे में अगर पेट पर असर पडा़ तो पिंपल हो जाएंगे इसलिये पेट साफ रखें।
यदि आप के दिल में मुंहासे से जुडे़ किसी तरह के सवाल हैं तो यहां पर इसका उत्तर है-

1. वयस्क को मुंहासे नहीं होते
यह सच नहीं है। मुंहासे 30, 40 यहां तक की 50 की उम्र में भी हो सकते हैं, बस फरक इतना होता है कि वे जैसे 16 की उम्र में दिखाई पड़ते थे अब वह वैसे नहीं दिखाई पडेंगे।

2. चॉकलेट खाने और कोल्ड्रिंक पीने से मुंहासे होते हैं
चॉकलेट और कॉफी पीने से एक्ने नहीं होते जबकि दूध में मिले बैक्टीरिया और हार्मोन की वजह से एक्ने की समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन दूध पीना बंद ना करें क्योंकि यह हड्डियों के लिये जरुरी तत्व है।

3. तनाव से मुंहासे होते हैं
यह बात कुछ हद तक सही है क्योंकि तनाव लेने से हार्मोन में परिवर्तन आता है और जब हार्मोन में चेंज आएगा तो मुंहासे होने के चांस बढ जाएंगे।

4. मुंह बार-बार ना धोने की वजह से मुंहासे होते हैं
मुंह को बार-बार फेस वॉश से धोने पर स्किन ड्राई हो जाती है और इसका असर भी तब तक ही होता है जब तक कि फेस वॉश या क्लीज़र चेहरे पर लगा हुआ हो। तो ऐसे में चेहरे को दिन में केवल एक बार ही फेस वॉश से धोएं और इसके बाद कोई अच्छी क्रीम लगा लें।

5. मुंहासे होने पर मेकअप प्रयोग नहीं कर सकते
कुछ प्रकार के मेकअप मुंहासों को और खराब कर सकते हैं जैसे, थिक लिक्विड फाउंडेशन जो कि पोर को ब्लॉक कर देते हैं। लेकिन फेस पाउडर आदि चेहरे के लिये इतने खराब नहीं होते।

6. मुंहासे को रगड़ कर या नोच कर साफ किया जा सकता है
ऐसा ना करें क्योंकि पिंपल को स्क्रब या नोचने से यह और भी ज्यादा बढ जाएगा तथा पूरे चेहरे पर अपना भद्दा निशान छोड़ जाएगा।

7. डॉक्टर की बजाए कॉस्मैटिक की दुकान सही होती है
लोग त्वचाविशेषज्ञ के पास जाने की बजाए कॉस्मैटिक की महंगी दुकानों पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी राय में बनाती गई क्रीम या फेस वॉश ले कर वापस आ जाते हैं। जो कि बहुत ही गलत बात है क्योंकि हर क्रीम और हर त्वचा अलग होती है।



Click it and Unblock the Notifications
