Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
ऐसे पाइये सफेद चमकदार घुटने
काले घुटने और काली कुहनियां कहीं ना कहीं बुरा प्रभाव छोड़ती हैं। जिस तरह से आप अपने हाथ और पैर की वैक्सिंग करती हैं तो उसी तरह से आपकी कुहनियों तथा घुटनों को भी केयर की जरुरत पड़ती है।
यहां पर कुछ असरदार तरीके दिये हुए हैं जिससे आप अपनी कुहनियों तथा घुटनों को साफ-सुथरा कर सकती हैं।

ऐसे चमकाएं घुटनों को-
1. रोजाना दो बार नींबू का रस लगाइये और इसे 20 मिनट तक के लिये ऐसे ही रखने के बाद धो लीजिये।
2. नारियल का तेल अपने घुटनों और कुहनियों में 5-8 मिनट के लिये लगा कर मसाज कीजिये। इसे कुछ देर के लिये छोड़ दीजिये और फिर पानी से धो लीजिये। आप चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदे भी मिला सकती हैं।
3. दही मेंकुछ बूंदे सिरके कि मिलाएं और इससे मसाज करें।
4. बेकिंग सोडा में चीनी मिलाएं और अपनी कुहनियों तथा घुटनों को रगडे़ फिर 15 मिनट के बाद इसे धो कर बॉडी लोशन लगा लें।
5. जब भी नहाएं तो अपने घुटनों को जरुर स्क्रब करें। इसके लिये आप लूफा या फिर प्यूमिक स्टोन का प्रयोग कर सकती हैं।
6. बादाम और या नारियल तेल के साथ चीनी या फिर शहद मिलाइये और इस पेस्ट को अपनी काली कुहनियों तथा घुटनों पर रगड़ कर मसाज कीजिये और 15 मिनट के बाद इसे धो लीजिये।
7. सरसों के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाइये और देखिये कि इसे लगाने से आपकी त्वचा कितनी साफ हो जाती है।
8. दही में नींबू की कुछ बूंदे डाल कर इसे 10 मिनट के लिये अपने घुटनों में मसाज करें। फिर इसे कुछ देर यूं ही छोड़ने के बाद दूध से साफ करें और फिर पानी से।
9. जब भी सूरज की धूप में निकले तब घुटनों पर सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। रात को भी सोते जाते वक्त बॉडी लोशन लगाएं।
10. सरसों के तेल में थोडा़ सा नमक मिलाएं और इसे कुहनियों पर 5-8 मिनट के लिये रगडे़।



Click it and Unblock the Notifications
