Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हफ्ते भर में खुद को बनाएं गोरी
आज कल गोरा दिखना हर फील्ड की डिमाडं बन चुकी है। अगर आप गोरी हैं तो हर कोई आपको सिर आंखों पर बैठाएगा पर तब क्या होता है जब आपका रंग थोडा सा भी सांवला हो।
घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा
यह बात भी सच है कि आप अपनी रंगत को केवल एक रात में ही नहीं बदल सकतीं इसलिए हम आपको बताएगें कि अपनी त्वचा को बिना नुक्सान पहुंचाए उसे हफ्ते भर में प्राकृतिक तरीके से कैसे गोरा बनाया जा सकता हैं।

1. हल्दी:
त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी का प्रयोग सबसे उत्तम तरीका है। पेस्ट बनाने के लिए हल्दी और बेसन या फिर आंटे का प्रयोग करें। हमेशा ध्यान रखें कि आप खड़ी हल्दी का ही प्रयोग करें न कि बाजार में मिलने वाली पैकेट हल्दी। एक मिक्सर में खड़ी हल्दी और थोड़ी सी ताज़ी मलाई डाल कर ब्लेंड करें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तब उसमें दूध और आंटा मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।

2. हनी आल्मंड स्क्रब:
बादाम में वह शक्ति है जो आपकी त्वचा का रंग गोरा कर सकती है। रात में 10 बादाम एक पानी भरे कटोरे में डाल कर रख दें और सुबह उठते ही उसे छील कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट के साथ थोडा सा शहद मिलाएं और अब इस स्क्रब को अपनी त्वचा पर लगाएं और स्क्रब करें।

3. चंदन:
हर सुंदर भारतीय महिला का ब्यूटी सीक्रेट है चंदन। गोरी रंगत देने के अलावा यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। पेस्ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में 1 चम्मच नींबू और टमाटर का रस मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गदर्न में अच्छी तरह से लगा लें।

4. केसर:
यह पेस्ट बनाने के लिए आपको दही और क्रीम में थोड़ा सा केसर मिलाने की जरुरत है। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर सूखने तक लगाएं और उसके बाद गरम पानी में सोखे हुए कपड़े से चेहरे को पोंछ लें।



Click it and Unblock the Notifications
