Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
बेसन से बनाइये 5 तरह के फेस पैक
चने को पीस कर उससे तैयार आटे को बेसन कहते हैं जिसका उपयोग खाने के लिये तथा सौंदर्य के लिये किया जाता है। पुराने जमाने में अक्सर लोग त्वचा को निखारने के लिये बेसन का उपयोग किया करते थे। यह पूरी तरह से नेचुरल होता है और मिलावट रहित भी। यदि आपकी त्वचा पर पिंपल आदि होते हैं तो बेसन का उपयोग बहुत लाभकारी होगा। आज हम आपको फेस मास्क बनाना सिखाएंगे जिसमें बेसन का उपयोग होता है।

बेसन से बनाएं फेस मास्क
1. बेसन और दूध- बेसन में तकरीबन आधा कम दूध मिलाएं और एक गाढा पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं। यह फेसमास्क सर्दियों में मॉइस्चराइजर का कार्य करेगी।
2. बेसन, नींबू और बादाम- इस पैक को बनाने के लिये रातभर बादाम को पानी में भिगो दें और सुबह इसे छिलके सहित पीस लें। फिर इसमें नींबू की बूंदे और एक चम्मच भर कर बेसन डालें। बेसन पैक से त्वचा पर पडे़ दाग-धब्बे साफ हो जाएंगे और त्वचा में विटामिन ई की वजह से निखार आएगा।
3. बेसन और अंडे का सफेद भाग- यदि आपके चेहरे पर बहुत से पिंपल होते हैं तो दो अंडों का सफेद भाग ले कर फेंट लें और फिर उसमें एक चम्मच बेसन मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 10 मिनट के लिये छोड़ दें। अंडे का सफेद भाग चेहरे पर से एक्स्ट्रा तेल को सोख लेगा।
4. बेसन और दही- गर्मी के दिनों में तेज धूप की वजह से स्किन झुलस सी जाती है, तो ऐसे में उसे ठंडा करने के लिये बेसन और दही का पैक तैयार करें। इससे त्वचा को राहत मिलेगी और सन टैनिंग भी मिटेगी।
5. हल्दी और बेसन- इस फेसमास्क को लगाने से काली पडी़ त्वचा में निखार आ जाता है और उसका रंग साफ हो जाता है। हल्दी प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा बनाती है।



Click it and Unblock the Notifications