Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राइस (चावल) फेस स्क्रब
चावल हर घर में उपलब्ध हो जाता है। यह ना केवल स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है बल्कि सौंदर्य के हिसाब से भी गजब है। क्या आपने कभी राइस स्क्रब के बारे में सुना है? यह चावल से बनाया जाता है, जिसको लगाने से कई लाभ होते हैं। स्क्रब का प्रयोग स्किन पॉलिशिंग और त्वचा की सफाई करने के लिये किया जाता है। तो आगे से स्क्रब के रूप में चावल का उपयोग करना ना भूलें।

ऐसे बनाएं राइस स्क्रब-
1. चावल और शहद- भीगे हुए चावल को पीस लें और उसमें शहद की कुछ बूंदे मिला लें। इस स्क्रब को यूज़ करने से एक्ने और सन टैनिंग की समस्या दूर होगी। शहद चेहरे पर ग्लो लाता है तथा इसमें एंटी ऑक्सीडेंट होता है जिससे त्वचा जल्द बूढी नहीं होती है।
2. चावल का आटा और बेकिंग सोडा- क्या आपकी स्किन ऑयली है? इस फेस स्क्रब को अपने चेहरे पर हफ्ते में दो बार लगाएं। बाजार से चावल का आटा ले आएं या फिर चावल को घर पर ही बारीक पीस लें और उसमें शहद तथा बेकिंग सोडा मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद 1 मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें। सोडा चेहरे की मृत्य त्वचा को आराम से हटा देता है।
3. टमाटर और चावल- चावल को पानी में 20 मिनट के लिये भिगो दें। टमाटर और भिगोए हुए चावल को एक साथ पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाएं जिससे ब्लैकहेड और वाइटहेड साफ हो जाएं।
4. चावल और चीनी का शीडा़- शीनी एक प्रभावशाली स्क्रब है जो कि एक्ने से लड़ता है और चेहरे को नया लुक देता है। चीनी और चावल को एक साथ पीस लें और पाउडर बना लें। फिर उसमें दही मिलाएं और अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर स्क्रब करें।
5. चावल, दूध और एप्पल साइडर वेनिगर- एक कटोरी में चावल का आटा लें, उसमें 2 बूंद एप्पल साइडर वेनिगर और 4-5 बूंद दूध की मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर स्क्रब करें।



Click it and Unblock the Notifications
