Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सौंदर्य से जुडे़ पुरुषों के मन के सवाल
पुरुषों को कभी भी सौंदर्य से जुडी़ बाते उतनी आकर्षित नहीं करती जितनी की महिलाओं को। अगर सौंदर्य से जुडे कुछ सवाल पूछने हों तो महिलाएं सबसे आगे रहती हैं लेकिन पुरुष कभी भी उसमें इंट्रेस्ट नहीं लेते। इसलिये आज हमने सोंचा कि क्यों ना हम पुरुषों के दिमाग में चल रहे सौंदर्य से जुडे़ महत्वपूर्ण सवालों का उत्तर दें।
5 सवाल जो हैं आपके दिल में-
1. मेरी त्वचा रूखी है और नहाने के बाद और भी ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो ऐसे में क्या लगाऊं?
पुरुष बॉडी लोशन या मॉइस्चाराइजर लगा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि महिलाओं के लिये अलग से बॉडी लोशन तैयार किया जाता है, यह प्रोडक्ट दोनो इस्तमाल कर सकते हैं। ऐसी क्रीम, लोशन या मॉइस्चाराइजर का प्रयोग करें जो खासकर ड्राई स्किन के लिये बनी हो। आप इसे नहाने के बाद और रात में सोने से पहले लगा सकते हैं।

2. रूसी और उससे पैदा होने वाली खुजली से कैसे बचे?
बालों में रूसी होना पुरुषों की आम समस्या होती है। चिपचिपे बालों की वजह से सिर में खुजली पैदा होती है। इससे छुटकारा पाने के लिये तेल में एप्पल साइडर वेनिगर और नींबू के रस को तेल में मिला कर सिर पर लगाएं। नहाने से पहले बालों में तेल लगाएं और फिर शैंपू से बालों को धो लें।
3. मेरे बाल बहुत झड़ रहें हैं, मुझे डर है कि कहीं मैं गंजा ना हो जाऊं?
गंजापन ठीक से आहार ना लेने की वजह से होता है। आपको खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और बालों की देखभाल करने की जरुरत है। खूब सारा पानी पीजिये जिससे आप हाइड्रेट रहें और शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाए। आप लहसुन का रस, प्याज और अदरक का रस अपने सिर पर लगा सकते हैं, इससे गंजापन दूर होगा।
4. शेविंग के बाद मेरे चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं तथा जलन होने लगती है, क्या करू?
ऐसा ना हो इसके लिये शेविंग से पहले चेहरे को अच्छी तरह से गीला कर लिया करें। शावर लेने के बाद शेविंग किया करें। गरम पानी इस्तमाल करें। शेविंग करते वक्त ज्यादा प्रेशर ना डालें और छोटे छोटे भाग पर शेविंग करें। शेविंग करने के बाद मॉइस्चाराइजर लगाएं जिससे जलन ना हो और त्वचा रूखी भी ना रहे।
5. क्या मुझे भी महिलाओं की तरह अपनी त्वचा को क्लींज़ करने की आवश्यकता है?
धूल-मिट्टी ना केवल महिलाओं की ही बल्कि पुरुषों की भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसलिये दोनों को ही अपनी स्किन को स्क्रब की सहायता से साफ करने की जरुरत होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढेगा और डेड स्किन निकलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
