Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
6 आदतें जो बबार्द कर सकती हैं आपका लुक
हर इंसान की कुछ ना कुछ ऐसी खराब आदत होती है जिससे वह कभी उबर नहीं पाता। कुछ आदते शरीर या जिंदगी पर कोई प्रभाव नहीं डालती लेकिन कुछ आदते ऐसी होती हैं जो हमारे शरीर के लिये बहुत घातक होती हैं। आप इन आदतों पर ध्यान भी नहीं देते और यह धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती रहती हैं। चाहे स्मोकिंग करना हो या फिर नहाते वक्त साबुन का प्रयोग हो, यह सब हानिकारक आदतें आपको किसी बीमारी का शिकार बना सकती हैं।
यदि आपको अपनी जवानी कैद रखनी है तो इन खराब आदतो से तुरंत के तुरंत छुटकारा पाएं। आपको यहां पर मेकअप लगाने की जरुरत नहीं है बल्कि हम तो यह कह रहे हैं कि आप अपने शरीर और त्वचा का ख्याल रखना शुरु कीजिये। भले ही आपकी स्किन रुखी और कठोर हो लेकिन फिर भी उसका ख्याल रखें। आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी आदते हैं जो आपके लुक को बर्बाद कर सकती हैं।

सोने का गलत तरीका
जब आप सोते समय पेट के बल या बगल की ओर मुड़ कर अपने तकिये में मुंह गडा़ कर सोते हैं तो, उससे आपके चेहरे पर जोर पड़ता है और उस पर झुर्रियों के निशान पड़ जाते हैं, जिससे चेहरा सोया-सोया सा लगता है।

साबुन का प्रयोग
साबुन का प्रयोग करने से चेहरा रूखा हो जाता है और उस पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हमेशा एक अच्छे फेस वॉश और बॉडी वॉश का प्रयोग करें।

स्मोकिंग छोडे़
धूम्रपान करने से ना केवल कैंसर होता है बल्कि इससे मुंह के आस-पास हल्की धारियां भी दिखाई पड़नी शुरु हो जाती हैं। यदि आपको जवानी में झुर्रियां नहीं चाहिये तो अभी से ही स्मोकिंग की आदत छोड़ दें।

मोबाइल फोन बैक्टीरिया का घर
हमारे मोबाइल फोन एक टॉयलेट से भी ज्यादा गंदे होते हैं। यह हमेशा हाथों में रहता है और हाथ से बैक्टीरिया फैल कर चेहरे पर आ जाता है, जिससे चेहरे पर धब्बे, इंफेक्शन और झाइयां दिखाई पड़ने लगती हैं।

बालों की सफाई
बालों में रूसी ना केवल खुजली को दावत देती है बल्कि जब भी रूसी आपके चेहरे पर गिरती है तो उससे इंफेक्शन हो जाता है। साथ ही जब आप अपनी उंगलियों से अपने सिर को खुजलाते हैं और फिर दुबारा उसी से अपने चेहरे को छूते हैं, तो पिंपल और दाने होने की समस्या ज्यादा बढ जाती है। इसलिये अच्छा डैंड्रफ शैंपू प्रयोग करें।

सूरज की धूप
आप सोचते है कि आपका शरीर मर्द का है तो इसलिये आपको कुछ नहीं होगा। परंतु ज्यादा धूप में रहने से झुर्रियां भी पड़ती हैं और स्किन कैंसर होने की संभावना भी रहती है। घर से बाहर निकलने से 30 मिनट पहले अपने शरीर पर सनस्क्रीन लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
