Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पिंपल होने के 7 विचित्र कारण
चेहरे पर पिंपल होना काफी आम बात है, लेकिन जिसके चेहरे पर यह होता है उसे यह आम बात नहीं लगती। पिंपल या एक्ने होने पर हम अक्सर अपनी त्वचा या फिर अपनी डाइट को कोसते हैं। लेकिन एक्ने होने के पीछे केवल यही दो समस्याएं नहीं हैं बल्कि इसके पीछे कई अजीबो गरीब चीजे हैं, जिनके बारे में हम आज बात करेंगे। क्या है कारण-

मोबाइल फोनः क्या आप लंबे घंटो तक अपनी दोस्तों से फोन पर चिपकी रहती हैं? पर क्या आपको जरा सा भी एहसास है कि लंबे समय तक फोन को अपनी त्वचा से चिपकाए रखने से तेल निकलता है, जो फोन में पनप रहे बैक्टीरिया के संपर्क में आ के त्वचा पर जम जाते हैं और इन्हीं से पैदा होते हैं एक्ने। इसलिये फोन को प्रयोग करने के बाद टिशू पेपर पोछना ना कभी ना भूले।
यात्रा: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि हमेश यात्रा करने के ही बाद हमारे चेहरे पर एक्ने क्यों आते हैं। दरअसल यह मौसम, पानी और खाने के बदलाव की वजह से होता है। अगर आप फ्लाइट दा़रा यात्रा कर रहीं हैं तो आप की त्वचा बहुत ही कम आर्द्र वातावरण के संपर्क में आती है। जिससे ऑयल ग्रंथी से ज्यादा तेल निकलता है और यह समस्या पैदा हो जाती है।
हेयर स्टाइलिंगः ज्यादातर हेयर प्रोडक्ट गाढे और तेलिये होते हैं। इसलिये जब हम सो रहे होते है, तब यह हमारी त्वचा के सम्पर्क में आ जाते हैं और स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं। यह इसी तरह होता है जैसे किसी ने त्वचा पर तेल लगा दिया हो। इसलिये हमेशा ऑयल फ्री हेयर प्रोडक्ट का ही प्रयोग करना चाहिये। साथ ही एक्ने पैदा करने में हेयर स्टाइल का भी काफी रोल होता है। लंबे बाल जो मुंह को छूते हों, वह स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं।
टूथपेस्टः कई लोगों को ध्यान ही नहीं होता है कि उनके मुंह से टूथब्रश करते वक्त झाग निकलता रहता है। कई टूथपेस्ट में फ़लोराइड होता है, जो एक्ने पैदा करता है। इसके अलावा सोडियम लॉरियल सल्फेट भी स्किन में जलन पैदा करता है। हाथों से चेहरा रगड़नाः यह एक आम चीज है जो लगभग हर महिला करती है। हमारे हाथ गंदगी और कीटाणुओं से भरे हुए होते हैं। जब भी हम अपनी हथेलियों को चेहरे पर रखते हैं तो कीटाणु का हमला सीधे हमारी स्किन पोर्स पर होता है। जिससे पिंपल जैसी समस्या पैदा होती है।
हार्ड वॉटर: जी हां, आपको यह जानकर थोडा़ अजीब लगेगा लेकिन पानी भी पिंपल पैदा करने के लिये बहुत हद तक जिम्मेदार होता है। अगर आप हार्ड वॉटर यूज कर रहीं हैं, तो वह चेहरे पर कैमिकल रेसीड़यू छोड़ देता है जिससे पिंपल बनने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
