Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
नारियल का अद्भुत सौंदर्य लाभ
नारियल एक सुपर फ्रूट के तौर पर माना जाता है क्योंकि यह स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिहाज से अच्छा होता है। नारियल का पानी, गूदा, दूध और तेल प्रयोग में लाया जा सकता है। सौंदर्य के हिसाब से देखा जाए तो नारियल का मुकाबला कोई अन्य फल बिल्कुल भी नहीं कर सकता। आइये जानते हैं कि चेहरे को निखारने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिये नारियल का किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं।

डेड स्किन हटाए
* 1 चम्मच नारियल तेल या फिर नारियल का गूदा ले कर उसमें बेकिंग सोडा मिला कर स्क्रब तैयार कीजिये। इसे 2-3 मिनट तक के लिये चेहरे पर रगडि़ये और फिर गरम पानी से मुंह धो लीजिये।
* 1 चम्मच नारियल पानी और पिसी हुई दाल ले कर मिलाइये। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर दो मिनट तक रगडिये। इस स्क्रब से आपकी स्किन हाइड्रेट होगी और उसमें कसाव आएगा।
माइस्चॉराइज़र
* रोज रात में सोने से पहले थोड़ा सा नारियल पानी अपने चेहरे पर रगड़ लीजिये। ऐसा कुछ दिन करने से चेहरे के सारे दाग गायब होंगे और आपका चेहरा हाइड्रेट होगा और उसमें नमी भी आएगी।
* नींबू के रस की कुछ बूंद के साथ नारिल का थोड़ा सा पानी मिला कर अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं। इससे त्वचा में नमी आएगी तथा त्वचा में कसाव आएगा ,जिससे आपकी उम्र कम दिखने लगेगी। नहाने के बाद अपने बदन पर नारियल का दूध लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें। इससे शरीर में प्रभावी तरीके से नमी आएगी और आपकी रंगत भी साफ हो जाएगी।
पिपंल
क्या आपके चेहरे पर बहुत से पिपंल हो गए हैं? पिपंल से पडे़ दाग को साफ करने के लिये रोज रात में सोने से पहले थोड़ा सा नारियल पानी लगा लें। ऐसा कई दिनों तक करने से चेहरे से दाग गायब हो जाएंगे और चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा और दमकने लगेगा।
नारियल के कूदे और नींबू का रस ले कर फेस पैक बना कर भी आप हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
