Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लहसुन के अद्भुत सौंदर्य लाभ
चेहरे की सुंदरता को बढाने के लिये आपको लहसुन के रस का प्रयोग करना चाहिये। यह एक जादुई आहार है जो कि त्वचा, बाल और दिल के लिये बहुत फायदेमंद है। अगर चेहरे पर मुंहासे हैं या फिर ब्लैकहेड, लहसुन का रस तुरंत ही सब ठीक कर के चेहरे को चमकदार और साफ बना देता है। तो आइये जानते हैं लहसुन के कुछ असरदार प्रयोग हमारी त्वचा के लिये।

लहसुन के फायदे-
मुंहासे भगाए- जब भी आप अपने पिंपल पर लहसुन के रस को लगाएंगी तो आप पाएंगी कि वह गायब होने लग जाएंगे। आप इसके रस में वाइट वेनिगर भी डाल कर लगा सकती हैं।
मुलायम बनाएं- इसमें एलिसिन नामक तत्व होता है जो कि स्किन को कोमल और मुलायम बनाता है। अगर आप अपने फेस मास्क में कुछ कुचले हुए लहसुन डालेंगी तो आपको मुलायम स्किन मिलेगी।
एजिंग से छुटकारा- अब आप एंटी एजिंग क्रीम पर अपने पैसे बरबाद करना छोड़िये और अपने फेस पैक पर लहसुन का रस डालिये। इस फेस पैक को हफ्ते में केवल एक बार ही लगाएं।
ब्लैकहेड- अगर आपको ब्लैकहेड या वाइटहेड हैं तो अपने स्क्रब में लहसुन या फिर उसका रस प्रयोग करना शुरु कर दीजिये।
दाग हटाए- अगर आपके चेहरे पर दाग या फिर तिल हैं तो उस जगह पर लहसुन लगाया करें। इससे आपको अपने आप ही बिल्कुल साफ सुथरी त्वचा मिल जाएगी। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से यह खुजली को भी ठीक करता है।
स्ट्रेच मार्क हटाए- हर मां की यही कामना होती है कि उन्हें किसी तरह से स्ट्रेच मार्क से छुटकारा मिल जाए। अगर आपके शरीर पर भी स्ट्रेच मार्क पड़ गए हैं तो लहसुन ट्राई कीजिये, यह स्ट्रेच मार्क को हटाता है।



Click it and Unblock the Notifications