Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्किन पोर्स का कैसे रखें ख्याल
आपकी चेहरे की त्वचा के रोम छिद्र बता सकते हैं कि आपकी त्वचा कितनी स्वस्थ्य है। अगर त्वचा पर पोर्स न हों तो हमारी त्वचा सांस नहीं ले पाएगी। इसके साथ ही बुढापे की निशानी भी आपके पोर्स से ही पता चलती है। यह बताया जाता है कि अगर आपके चेरहे पर बड़े रोम छिद्र हैं तो आप बूढी होने लग गई हैं। इसलिए अगर आप को खिली और स्वस्थ्य त्वचा चाहिये तो अभी से ही उसका ख्याल रखना शुरु कर दें।

ऐसे रखें अपनी स्किन पोर्स का ख्याल:
1. बंद पोर्स को खोलें- धूल और तेल एक साथ मिल कर आपकी स्किन में ब्लैकहेड जैसी समस्या पैदा करते हैं। इसलिए इस समस्या को दूर करने के लिए आपको हर दो घंटे में अपना चेहरा पानी से धोना चाहिये। इससे तेल और गंदगी साफ होगी और साथ में स्किन पोर्स भी खुलेंगे।
2. ब्लैकहेड हटाना- गंदगी से चेहरे पर ब्लैकहेड हो जाता है, जो अगर न हटाया गया तो पूरे चेहरे पर धब्बा छोड़ जाता है। इसको हटाने के लिए चेहरे को स्टीम करना चाहिये और उंगलियों से उसे दबा कर निकालना चाहिये। इसके आलावा आप घरेलू नुस्खे जैसे, बेकिंग पाउडर या फ्रूट पील का प्रयोग कर सकती हैं।
3. स्क्रब करें- आपको हफ्ते में 2-3 बार अपने चेहरे को स्क्रब करना चाहिये। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आपके चेहरे पर ब्लैकहेड हैं या नहीं। इस विधि को अपनी रूटीन में शामिल कर लें जिससे चेहरे पर गंदगी न जमे और ब्लैकहेड न बने।
4. टोनर न भूलें- स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर टोनर लगाना नहीं भूलना चाहिये क्योंकि स्क्रबिंग से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और बड़े हो जाते हैं। इसलिए इस खुले हुए पोर्स को छोटा करने के लिए टोनिंग करें।
5. स्किन को सांस लेने दें- जब आप कंपैक्ट आदि से अपने बढ़े पोर्स को बंद करने के लिए इस सब कौस्मैटिक का प्रयोग करती हैं, तो एक बात आप भूल जाती हैं। आपकी स्किन अच्छे से सांस ले सके उसके लिए जरुरी है कि कम से कम मेकअप किया जाए। पाउडर लगाने से स्किन ब्लॉक हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
