Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिये इन हिरोइनों के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में
वैसे तो आप रोज की अपनी आस-पडो़स की औरतों से उनकी खूबसूरती के राज के बारे में सुनती ही होगी, लेकिन क्या आपने कभी हमारी खूबसूरत बॉलीवुड की एक्ट्रसों की ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानने की कोशिष की है? जी हां, हर एक्ट्रेस का अपना एक खास ब्यूटी सीक्रेट होता है जिसे वह हमेशा फॉलो करती हैं। ये हस्तियाँ बुरा लगना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती क्योंकि इनकी डिमांड तभी होती है जब ये सुंदर दिखें।
चाहे वह सुंदरता की मिसाल कही जाने वाली ऐश्वर्या राय हों या फिर हमारी बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर, हर किसी को अच्छा दिखना है। कई ऐसी एक्ट्रेस होती हैं जो अपनी सुंदरता का राज किसी को नहीं बताती लेकिन हम आज कुछ ऐसी एक्ट्रेसों की सुंदरता का राज आपके सामने ले कर आए हैं जिन्होंने हमें अपनी चमकती हुई त्वचा के बारे में जानकारी दी।
आज हम आपको कुछ ऐसी अदाकारों के बारे में बताएंगे जिनकी सुंदरता चरम सीमा पर है तथा वह उसे बरकरार रखने के लिये क्या करती हैं। आइये जानते हैं-

ऐश्वर्या राय
इनकी खूबसूरती का राज- खीरा, बेसन, दूध और दही है। दिन भर की थकान को यह खीरे से मिटाती हैं। चेहरे को साफ करने के लिये बेसन का प्रयोग तथा त्वचा को नमी प्रदान करने के लिये दूध और दही हा इस्तमाल करती हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना ग्लोइंग स्किन पाने के लिये वीट ग्रास को पानी में मिला कर पीती हैं और साथ में योग तथा मेडिटेशन करती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी अपने चेहरे को आइस से मसाज करती हैं जिससे इनके स्किन के बंद पोर्स खुल जाते हैं और इन्हें मिलती है चमकदार त्वचा। इसके अलावा यह सोने से पहले अपने मेकअप को साफ कर के लिये सोती हैं।

प्रियंका चोपडा
इनकी ब्यूटी रिजाइम में क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग शामिल है। इसके अलावा यह खूब सारी हरी सब्जियां और फल खाना पसंद करती हैं।

शिल्पा शेट्टी
यह अपनी स्किन पर साबुन का प्रयोग नहीं करती। अपने मेकअप को उतारने के लिये यह बेबी ऑयल और नारियल तेल का प्रयोग करती हैं। रोज़ सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीती हैं और दिनभर गरम पानी पीती हैं, जिससे वजन ना बढे।

करीना कपूर
अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिये करीना खूब सब्जियां और फल खाती हैं। बालों के लिये, बादाम, कैस्टर, नारियल और ऑलिव ऑयल को मिला कर लगाती हैं।

दीपिका पादुकोण
इनकी चमकदार त्वचा का राज बेबी ऑयल और नारियल तेल से किया गया मसाज है, जो कि यह हर हफ्ते करवाती हैं। इसके अलावा यह बहुत पानी पीती हैं। इनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का मेल होता है, जिसे यह दिन में तीन बार अवश्य लेती हैं।

अनुष्का शर्मा
बालों को सुंदर बनाने के लिये नारियल तेल से रोज रात को मसाज और चेहरे पर घर का बना फेस पैक ही लगाती हैं। चेहरे की सफाई पर यह बहुत ध्यान देती हैं, जिसमें क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइचराइजिंग शामिल है।

बिपाशा बसु
इनका मानना है कि हफ्ते में चार बार 1 घंटे कि लिये एक्सरसाइज करने से कोई भी महिला खूबसूरत बन सकती है। इसके अलावा दिन में 10 गिलास पानी पीती हैं और हमेशा सनस्क्रीन साथ में रखती हैं।

नरगिस फाकरी
पौष्टिक आहार, समय पर सोना, खूब सारा पानी पीना इनकी खूबसूरती का राज है। इसके अलावा यह खाते समय यह अपने साथ नींबू पानी जरुर रखती हैं और सोडा तथा जूस जिसमें एकस्ट्रा शुगर मिली हो, उसे दूर रखती हैं। अपने चेहरे को हमेशा मॉइस्चराइज रखती हैं।

कंगना राणावत
हर दो घंटे पर कुछ ना कुछ खाते रहना, खूब सारा पानी पीना और हाई प्रोटीन लेना, कंगना हर रोज फॉलो करती हैं। इनका मानना है कि यदि महिला हमेशा खुश और मुस्कुराती रहे तभी वह सुंदर लग सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
