Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सौंदर्य के लिए फायदेमंद हल्दी

हल्दी के फायदे-
1.हल्दी शरीर या त्वचा पर पड़े पिगमेंटेशन को दूर करने में लाभप्रद है। इसका प्रयोग करने के लिए थोड़ी सी हल्दी को पीस कर उसमें नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये या फिर चाहें तो इसको खीरे के साथ भी मिक्सी में पीस कर लगा सकती हैं। हल्दी का इस्तमाल आपको एक बार नहीं बल्कि अच्छा रिजल्ट देखना है तो कई बार करना चाहिये।
2.चेहरे पर पिंपल आ गए हों तो हल्दी पाउडर और उसमें चंदन तथा पानी मिला कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। इससे पिंपल जल्दी ही ठीक हो जाएगें। हल्दी उन सभी क्रीमों से बेहतरीन होती है जो बाजार में अच्छी होने का दावा करती हैं।
3.यह बॉडी स्क्रब का भी काम करता है। बस नहाने से पहले हल्दी पाउडर, पानी और आंटे का पेस्ट बनाइये और शरीर पर रगडिये। ऐसा कई बार लगातार करने से आपका शरीर चमक उठेगा और स्वस्थ्य रहेगा। अगर हालही में आपकी शादी होने वाली है तो इस पेस्ट को अभी से ही लगाना शुरु कर दें।
4.अगर गर्भावस्था के दौरान आपके पेट पर स्ट्रैच मार्क्स आ गए हैं और अब जा नहीं रहे हैं तो, हल्दी को दही के साथ प्रयोग करें। इस पेस्ट को रोज अपने पेट पर 6 मिनट तक के लिए लगाएं। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स धीरे धीरे चले जाएगें।
5.वे लोग जो अपने मुंह पर अनचाहे बाल से परेशान हैं, उनको हल्दी लगानी चाहिये। लगातार इसको लगाने से चेहरे से बाल धीरे धीरे कम होने लगेगें।
6.अगर आपने अपने हाथों को किचन में खाना बनाते वक्त जला लिया है तो उस पर हल्दी और एलो वेरा जैल लगा लीजिये। इससे जलन कम होगी और हाथों में दाग भी नहीं पड़ेगा।
7.हल्दी से दांत संबधि बीमारी भी ठीक हो जाती है। अगर संक्रमण है तो हल्दी, सेंधा नमक और सरसों के तेल का पेस्ट बनाएं और इसको दिन में तीन बार अपने संक्रमण वाली जगहं पर रखें। इसके बाद गरम पानी से अपने मुंह को धो लें, इससे आपका रोग बिल्कुल ठीक हो जाएगा।
8.अगर आपको सुस्ती और थकान लग रही है तो हल्दी और शहद को मिला कर पीजिये। अगर आपके अंदर खून की कमी है तो भी यह मिश्रण आपके लिए रामबाण से कम नहीं होगा। हल्दी को पानी के साथ पीने से पेचिश से भी राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
