Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉडी पॉलिशिंग से करे स्किन ग्लो
तेज गर्मी और त्वचा को जला देने वाली कड़ी धूप आपके कोमल शरीर से सारी कोमलता को छीन कर पूरे शरीर की रंगत को बिगाड़ देती है। धूप से बचने के लिये चाहे छाते का प्रयोग कर लो या फिर सनस्क्रीन का, हर उपाय बेकार ही साबित होता है। गर्मी में काली पड़ चुकी त्वचा को जरुरत होती है बॉडी पॉलिशिंग की जिससे त्वचा में जोरदार चमक आती है और ड्राई स्किन भी मुलायम हो जाती है। आइये और जानते हैं बॉडी पॉलिशिंग के बारे में -

प्रक्रिया
बॉडी पॉलिशिंग में सबसे पहले शरीर की सामान्य सफाई की जाती है। इसके लिए खास तरह के प्रोडक्ट प्रयोग किए जाते हैं जैसे- बॉडी क्रीम, बॉडी ऑयल, बॉडी सॉल्ट, बाम, बॉडी पैक, एक्सफॉलिएशन क्रीम वगैरह। उसके बाद पूरे शरीर को स्क्रब किया जाता है। इससे बॉडी की डेड स्किन निकल जाती है और शरीर साफ हो जाता है। इसके बाद स्टीमर से स्टीम दी जाती है। स्टीम देने के बाद बाम, नींबू या वेजिटेबल जूस, पपीता, टमाटर, संतरे वगैरह से शरीर की मसाज की जाती है। फिर अल्ट्रासोनिक मशीन से विटामिन व न्यूट्रीशंस स्किन में पहुंचाए जाते हैं। इसके बाद ऑयल क्रीम से मसाज करने पर बॉडी चिकनी हो जाती है और आप रिलैक्स महसूस करती हैं। चूंकि बॉडी को क्लींजिंग, स्क्रब व मसाज देने से शरीर के रोमछिद्र खुल जाते हैं इसलिए पूरे बॉडी पर पैक लगाकर शरीर को फॉयल पेपर से रैप कर दिया जाता है और ऊपर से गर्म पानी में भीगा व निचोड़ा तौलिया लपेटा जाता है। शरीर को 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसके बाद शरीर को साफ करके एसपीएफ क्रीम लगाई जाती है। इस पूरे प्रक्रिया में दो-तीन घंटे का समय लग जाता है।
सावधानियां
- धूप में न निकलें और अगर जरूरी हो, तो पूरा शरीर कवर कर लें या फिर सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
- शरीर पर सनबर्न या अन्य किसी कारण से जलने या चोट के ताजे निशान हों तो पॉलिशिंग न कराएं।
- बुखार, सनबर्न या बीमारी के दौरान बॉडी पॉलिशिंग न करें।
- फायदेमंद तेल और पोषक तत्व आपके बॉडी में ठीक से समा जाएं इसलिए नहाते वक्त साबुन और बॉडी वॉश का प्रयोग न करें। अच्छा होगा कि इसे साफ करने के लिए एक गरम पानी में भिगोए तौलिए का ही इस्तेमाल करें।
फायदे
- बॉडी पॉलिशिंग द्वारा शरीर की डेड स्किन हट जाती है।
- सेंकेंड लेयर तक क्रीम पहुंचाई जाती है ताकि शरीर का उचित पोषण मिल सके।
- अगर आप स्ट्रेस में हैं तो इससे आपको रिलैक्स मिलेगा।
- पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है।
- शरीर साफ हो जाता है और चमकने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
