Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यों पडते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल?

जाने क्या है कारण-
1. मेकअप- अगर आपकी स्किन काफी संवेदनशील है, तो आपको एलर्जी हो सकती है जिससे डार्क आइ सर्कल हो जाता है। आंखों के नीचे की स्किन काफी पतली होती है, जिससे यह एरिया सबसे पहले एलर्जी की चपेट में आता है। किसी भी प्रकार का आइ मेकअप इस्तमाल किया जाने वाला उत्पाद, डार्क सर्कल के लिये पूरी तरह से जिम्मेदार हो सकता है। इसलिये हमेशा आंखों के लिये सोंच समझ कर ही प्रोडक्ट चुने।
2. बीमारी- एनीमिया या किडनी की गडबडी से भी डार्क सर्कल हो सकते हैं। इसलिये अगर आपके शरीर में खून की कमी हो तो सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श लें और उसका जल्द इलाज करवाएं। इससे ना केवल आपकी बीमारी ठीक होगी बल्कि आपके डार्क सर्कल भी समाप्त हो जाएंगे।
3. थकान और अनिंद्रा- अगर आप दिन-रात शारीरिक तथा मांसिक रूप से अपने आप को काम में बिजी रखती हैं, तो भी आकपो डार्क सर्कल हो सकते हैं। पूरी नींद ना कर पाने भी इसकी आम वजह होती है।
4. पानी की कमी- अगर आप कम पानी पीती होंगी तो भी डार्क सर्कल हो सकते हैं। कम पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता और आंखों के नीचे की नसों को पूरा खून नहीं मिल पाता, जिससे डार्क सर्कल हो जाते हैं। तो, इसलिये खूब सारा पानी और फ्रेश फ्रूट जूस पीजिये।
5. पिगमेंटेशन- सूरत की कडी धूप की वजह से स्किन पर डार्क स्पॉट पड़ जाते हैं। साथ ही देखा यह गया है कि जो लोग सांवले रंग के होते हैं, उन्हें यह समस्या जादा होती है। इसलिये आंखों पर हमेशा काला चशमा तथा सन ब्लॉक लगा कर ही धूप में निकलें।
6. खराब लाइफस्टाइल- अगर आप धूम्रपान, शराब का सेवन या फिर रात-भर पार्टी आदि करती हैं, तो भी आपको डार्क सर्कल हो सकते हैं। इसलिये हमेशा इन सब बुरी लतो से बचने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
