Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कैसे साफ करें अपने अंडरआर्म को

अंडरआर्म को साफ करने के उपाय
1. हल्के साबुन का प्रयोग- स्ट्रांग साबुन शरीर की त्वचा के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। यह बहुत ही हार्श होते हैं जो कि सूखापन पैदा करते हैं और ज्यादा पसीना निकालते हैं। सबसे अच्छा रहेगा कि आप नींबू मिले पानी से नहाया करें। इसके साथ ही आर्म पैड़ का इस्तमाल करें जिससे कपड़े पर पसीने या पाउडर का दाग ना पड़े।
2. डियोड्रेंट का इस्तमाल- बाजार में कई तरह के डियो उपलब्ध हैं जो ये दावा करते हैं कि वह आपके अंडरआर्म को सफेद कर देगें। पर आपको कोई भी डियो त्वचा पर डायरेक्ट नहीं स्प्रे करना चाहिये क्योंकि इससे त्वचा और भी ज्यादा काली पड़ जाती है। केवल प्राकृतिक डियो जैसे, चंदन पाउडर या टैल्कम पाउडर का प्रयोग करें क्योंकि ये महकदार होते हैं। यह शरीर को किसी भी प्रकार का कोई नुक्सान भी नहीं पहुंचाते।
3. हेयर रिमूवल- बगल में बाल होने की वजह से वह त्वचा काली प्रतीत होने लगती है। उस जगह को शेव करने के बाद हेयर रिमूविंग क्रीम लगाएं जिससे वह जगह बिल्कुल साफ हो जाए। अपने अंडरआर्म को ब्लीच के प्रयोग से सफेद और साफ बनाएं।
4. पसीनेदार आर्मपिट का उपचार- अगर आप अपने बगल को हमेशा पसीने युक्त पाती हैं तो उसे सुखाने के लिए तौलिये या टिशू का प्रयोग करें जिससे त्वचा काली न पड़े। त्वचा पर बेसन और मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करने से अधिक पसीना नहीं आता और अंडरआर्म साफ भी हो जाता है।
5. ढ़ीले और मुलायम कपड़े पहने- ज्यादा टाइट कपड़े त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। कपड़े का फैबरिक और उसमें इस्तमाल किया गया डाई आपकी त्वचा को नुक्सान पहुंचा सकता है। मलमल या फिर खादी का कपड़ा आपकी स्किन के लिए अच्छे होते हैं।
6. अंडरआर्म की जलन- ज्यादा कॉस्मैटिक के इस्तमाल से त्वचा में जलन होने लगती है। इसको दूर करने के लिए त्वचा की मालिश करनी चाहिये। मालिश करने के लिए विटामिन इ और नारियल तेल का प्रयोग करना चाहिये। इससे त्वचा जल्दी साफ होती है।



Click it and Unblock the Notifications
