Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
कोकोनट मिल्क फॉर स्किन

आइये जानते हैं इसके क्या इस्तमाल हैं।
कोकोनट मिल्क ऐसे करें प्रयोग-
1. मॉस्चोराइजर- अगर आपकी त्वचा हमेशा ड्राइ रहती है तो नारियल का दूध लगाने से उसको नमी मिलेगी। आप इससे मॉस्चोराइजर बनाएं, जिसके लिए आपको जरुरत होगी आधा कप गुलाब जल और कोकोनट मिल्क की। नहाने के बाद इस मिश्रण को अपने शरीर पर 30 मिनट तक के लिए अच्छे से लगाएं।
2. फेस मास्क- घरेलू फेस मास्क बनाने के लिए आपको जरुरत होगी, कोकोनट मिल्क, शहद और बादाम पाउडर की। इन सब सामग्रियों को एक साथ मिला लें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा आप चाहें तो एक कप ब्राउन राइस को गरम पानी में भिगों लें और फिर मिक्सी में खीरा, कटा कद्दू और दो चम्मच नारियल तेल को मिला कर पीस लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और चेहरा धो लें।
3. त्वचा रोग- डॉक्टरों के अनुसार, कोकोनट मिल्क का इस्तमाल कई त्वचा संबधी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। अगर आप खुजली या एक्जिमा की बीमारी से परेशान हैं तो कोकोनट मिल्क का प्रयोग करें। इसके अलावा यह झुर्रियों को दूर कर के चेहरे को धाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो खतरनाक बैक्टीरिया का नाश करता है और त्वचा को खूबसूरत बनाता है।
4. सन टैनिंग- यह धूप से होने वाली सन टैनिंग से भी राहत दिलाता है। अगर धूप से आपकी त्वचा जल गई है और लाल रैशेज पड़ गए हैं तो उस पर कोकोनट मिल्क लगा लें और रातभर ऐसे ही रहने दें और फिर सुबह नहा लें। कोकोनट मिल्क में जो फैट होता है, वह लाल चक्त्तों को दूर करेगा और त्वचा की नमी को भी वापस कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
