Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
क्रैक हील से अब डर कैसा
अगर आप का मन करता है कि आप भी तरह-तरह की स्टाइलिश सैंडल्स पहने लेकिन आप उन्हें केवल इसलिये नहीं पहन पाती क्योंकि आपकी ऐडियां फटी हुई हैं, तो परेशान मत होइये। यह समस्या हर महिला में आम हो चुकी है और जिन लोगो की त्वचा रूखी होती है उन्हें यह समस्या झेलनी ही पड़ती है। इसके अलावा ज्यादा समय तक खड़े रहने पर भी एडियां फट जाती हैं। अगर आपके भी पैर फट गए हैं तो अपनाइये कुछ ऐसे सुझाव जो आपके कुछ काम आ सकते हैं।

क्रैक हील को सही करने के लिये आसान सुझाव -
1. हल्का गरम पानी लें और उसमें नींबू की कुछ बूंदे डालें। उसमें अपने पैरों को 5-6 मिनट तक के लिये डुबोएं और पैरों को निकाल कर सुखा लें। सोने से पहले उन पर क्रीम या मॉस्चाराइजर लगाएं।
2. एक बाल्टी हल्का गरम पानी लें और उसमें हल्का शैंपू डाल कर अपने पैरों को कुछ देर के लिये डुबोएं। इसके बाद एडि़यों को प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर साफ करें। जब डेड स्किन साफ होगी तभी आपके पैर मुलायम और साफ लगेगे। इसके बाद एडियों पर तेल या मॉस्चोराइजर लगाना न भूलें।
3. इसके अलावा जब आप रोज नहाती हैं हों तो भी पत्थर ले कर अपनी फटी एडि़यों को रगड़ सकती हैं। इसके बाद पैरों पर हल्का सा तेल या मॉस्चारइजर भी लगाएं।
4. पांव को ठीक करने में शहद का भी बड़ा योगदान होता है। हल्के गरम पानी में दो-तीन बूंदे शहद की डाल कर नींबू की कुछ बूंदे भी डालें। उसके बाद अपने पैरों को उस गरम पानी में 8-10 मिनट तक के लिये डुबोएं। इसके बाद साफ पानी से पैरों को धो कर उस पर ऑलिव ऑयल या फिर बादाम तेल लगाएं।
5. अपने पैरों को हल्के गरम पानी और बेकिंग सोडा वाले पानी में डुबोएं। बेकिंग सोडा पैरों से गंदगी और डेड सेल को निकालेगा। इसके अलावा यह एक प्राकृतिक सामग्री भी है जो आपको फुट इंफेक्शन से भी बचाएगी। इस विधि को हफ्ते में दो या तीन बार जरुर आजमाएं, जिससे आपको साफ, कोमल और सफेद पैर मिल सके।
बारिश में सावधानी
बरसात का समय पैरों के लिये बहुत खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस समय पैरों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने के बहुत चांस होते हैं। इस समय पैर हमेशा गीले रहते हैं इसलिये बाहर से जब भी घर पर आएं तब अपने पैरों को अच्छे से साबुन से धोएं। इसके बाद पैरों को तौलिये से पोंछ कर उन पर तेल से हल्की मालिश करें। चमड़े के जूते पहनने से बचें क्योंकि इसमें संक्रमण होने के बहुत ज्यादा चांस होते हैं। इसके साथ ही मधुमेह रोगियों को फुट इंफेक्शन बड़ी जल्दी हो जाता है, इसलिये उन्हें अपने पैरों को बचाने के लिये सही तरीका अपना चाहिये।
क्या करें और क्या न करें
- पैरों से मृत कोशिकाओं को हटाने के लिये कभी भी रेजर या ब्लेड का सहारा नहीं लेना चाहिये नहीं तो फुट इंफेक्शन या फिर तेज घाव हो सकता है।
- जब भी घर में रहें तो हमेशा पांव में जूते या चप्पल पहने। कभी भी नंगे पांव नहीं रहना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
