Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चमकदार त्वचा के लिये लगाइये कुकुम्बर मास्क
कुकुंबर यानी की खीरा लगाने से आपका चेहरा खूबसूरत होने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रहेगा। इसके अलावा स्किन को टाइट करना हो तो भी खीरा या उससे बना फेस पैक बहुत लाभदायक होता है। अगर खीरे से बना स्क्रबर प्रयोग किया जाए तो चेहरे पर पड़े ब्लैकहेड, आंखों के नीचे डार्क सर्कल और अंडर आई पफ भी दूर किया जा सकता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से जवान और खूबसूरत बनाता है।

तरह-तरह के कुकुम्बर फेस मास्क -
1. ओट, दही और शहद के साथ - आधे खीरे को ले कर मिक्सी में अच्छे से पीस लें और उसमें एक चम्मच ओट, दही और शहद मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
2. नींबू और अंडे के साथ - खीरे का पेस्ट लें और उसमें नींबू का रस और अंडे का सफेद भाग मिला कर ड्राई स्किन पर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है और पिंपल भी खतम हो जाते हैं। इस मिश्रण को त्वचा पर 20 से 25 मिनट तक के लिये रखें।
3. शहद, नींबू और मिन्ट के साथ - यह मिश्रण स्किन को अंदर से हाइड्रेट कर के ग्लो लाता है। इस पेस्ट को बनाने के लिये 4-5 चम्मच गाढा खीरे का पेस्ट लें और उसमें शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिक्स कर दें। साथ ही पुदीने की कुछ पत्तियां लेकर उसे क्रश करें और उसके रस को भी इस पेस्ट में मिला दें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक के लिये लगाए।
4. गुलाबजल और मुल्तानी मिट्टी के साथ - 3 चम्मच खीरे के रस में 12 बूंदे गुलाबजल की मिलाए और मुल्तानी मिट्टी भी डालें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट तक के लिये लगाएं और पानी से धो लें। इस पेस्ट से चेहरे के पिंपल कम हो जाते हैं।
5. एवोकाडो, टमाटर और शहद - इस फ्रूट फेस पैक से अपने चेहरे की थोड़ी देर के लिये मसाज करें। खीरा, एवोकाडो और टमाटर को अच्छे से चॉप करें और इसमें शहद की कुछ बूंदे मिलाएं। इस फ्रूट फेस मास्क को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक के लिये छोड दें। जब यह फ्रूट मास्क चेहरे पर सूख जाए तब इसे रगड़ कर छुड़ा लीजिये। इससे चेहरे के दाग-धब्बे हटेगे और स्किन कोमल हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
