Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक्ने से मुक्ती पाने के लिये अपनाइये सॉल्ट स्क्रब
सॉल्ट स्क्रब, एक्ने की समस्या को ठीक करने के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है। आप सॉल्ट को अपने चेहरे को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। कई स्पा में भी इसका प्रयोग किया जाता है, आप भी इसे बाथ सॉल्ट या फिर फेस स्क्रब के रूप में प्रयोग कर सकती हैं। अगर आपको एक्ने से मुक्ती पानी है तो हमारे बताए गए इन तरीको का इस्तमाल करें।
एप्सम सॉल्ट स्क्रब-
1. साल्ट स्क्रब- नहाने के बाद एक बूंद एप्सम साल्ट और स्क्रब का अपनी हथेली में ले कर चेहरे पर लगाएं। इसे गोलाई में लगाएं जिससे स्किन से डेड स्किन साफ हो जाए और पोर खुल जाएं। अगर नाक के पास ज्यादा ब्लैकहेड्स हैं तो वहां पर हल्के हल्के रगडिये। आप इस सॉल्ट स्क्रब को हफ्ते में एक या दो बार प्रयोग कर सकती हैं।

2. एप्सम सॉल्ट एंड लेमन स्क्रब- यह एक प्रभावी स्क्रब है जो कि मिनट भर में तैयार हो जाता है। कुछ बूंद नींबू की सॉल्ट स्क्रब में डालें और चेहरे को स्क्रब करें। इससे पिंपल, डेड स्किन और ब्लैकहेड तथा वाइटहेड साफ करने में आसानी होगी।
3. एप्सम सॉल्ट एंड क्लीजिंग मिल्क- अगर आपकी स्किन ड्राई है तो एप्सम सॉल्ट में क्लीजिंग मिल्क मिला दीजिये। क्लीजिंग मिल्क से चेहरे में नमी आएगी और रैश भी नहीं पडे़गे। अगर ड्राई स्किन पर एप्सम सॉल्ट का प्रयोग अकेले ही किया जाए तो इससे रैशेज पडने की संभावना होती है। इसलिये हमेशा बॉडी लोशन या क्लीजिंग मिल्क डाल कर ही प्रयोग करें।
4. सॉल्ट एंड ऑयल स्क्रब- अपनी स्किन को साफ करने के लिये सॉल्ट में कुछ अच्छे किसम के तेल जैसे, लेवेंडर, पिपरमिंट या रोजमेरी का तेल मिलाइये। इसे महीने में केवल एक बार ही प्रयोग कीजिये। ऐसा करने से आपके चेहरे के पिंपल गायब होने लगेगे।
5. शहद और एप्सम सॉल्ट स्क्रब- यह स्क्रब सन टैनिंग और एक्ने को एक साथ कम करने में सहायक होती है। शहद स्किन को लाइट करता है और नमी पहुंचार कर एक्ने से राहत दिलाता है। आप चाहें तो इसमें दही को मिला कर फेस मास्क भी तैयार कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
