Latest Updates
-
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
पांच फेसपैक जो दूर करें व्हाइटहेड

व्हाइटहेड दूर करने के लिए फेसपैक
1. बटर फ्रूट और सूजी रवा मास्क: व्हाइटहेड के लिए बटर फ्रूट काफी लाभदायक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सीबम में बढ़ रहे बैक्टीरिया को रोकता है और दाग धब्बे से मुक्ती दिलाता है। बटर फ्रूट के गूदे को निकाल लें और उसे दालचीनी परउडर के साथ मिला कर अपने चेहरे पर कुछ देर मसाज करें और जब वह सूख जाए तब चेहरा ठंडे पानी से धो लें। इससे पिंपल और दाग धब्बों से मुक्ती मिलेगी।
2. ऑरेंज पील, शहद और आटे का मास्क- सिट्रस वाले फलों में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं। वहीं पर गेहुं एक प्राकृतिक स्क्रब और शहद त्वचा को सुरक्षित कर के उसे कसा बनाता है। यह पेस्ट बना कर चेहरे पर गोलाइ में लगाएं और फिर 15 मिनट बाद धो लें।
3. दही, साबुदाना और बादाम पाउडर- दही में हल्के एसिड होते हैं जो चेहरे को अच्छे से साफ करता है। साबूदाने और दही को एक साथ मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं इससे चेहरे के बंद रोगछिद्र खुल जाएगें। वहीं पर बादाम स्क्रब के रूप में काम करता है। अगर आप इस फेस पैक को लगाएगीं तो आपकी त्वचा को नमी, सफाई और स्क्रबिंग तीनों मिलती रहेगी।
4. स्ट्रौबेरी और टमाटर प्यूरी- इनके रस से चेहरे पर थोड़ी देर मालिश करने से चेहरा बिल्कुल खिल उठता है। इसको लगाने के बाद अपने चेहरे को गरम पानी से ही धोएं।
5. पुदीना और पीपीता के बीज- इनको प्रयोग करने से यह स्क्रब का काम करता है। सबसे पहले पीपीते के गूदे में पुदीने को पीस लें और ध्यान रहे कि पीपीते के बीज भी साथ में ही रहें। इसके बीज स्क्रबिंग का कार्य करेगें और पपीता बैक्टीरिया को बढने से रोकेगा जिससे आपकी त्वचा साफ और चमकदार लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
