Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंस्टेंट ग्लो के लिये फेस पैक
पार्टी में जाने से पहले आप कई तरह की तैयारियां करती होगी जैसे, ड्रेस का सलेक्शन या फिर स्पा और पार्लर जा कर वैक्स या फेशियल करवाना। आप चाहें तो कुछ तरह के होममेड फेस पैक का भी प्रयोग कर सकती हैं। हम जो फेस पैक आपको बताने जा रहे हैं उससे आपकी स्किन तुरंत ग्लो करने लगेगी और आप पार्टी के लिये तैयार हो जाएंगी।
इंस्टेंट ग्लो फेस पैक-
1. बनाना फेशियल- केला फेस पैक स्किन के लिये बहुत ही अच्छा होता है। यह स्किन की डेड स्किन हटाता है, टैनिंग हटाता है, पिंपल से लड़ता है और झुर्रियों से लड़ता है। बनाना फेस पैक बनाने के केले के साथ में 2 बूंद ऑलिव ऑयल, रोज वॉटर और कोकोआ बटर कि मिलाएं। फिर अपने चेहरे को गरम पानी से धोएं यदि आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं तो अपने चेहरे को 10 मिनट के लिये स्टीम कर लें और तौलिये से चेहरे को पोछ कर उस पर यह बनाना फेस पैक लगाएं। पैक को लगाने के बाद 15-20 मिनट के लिये बैठे और फिर ठंडे पानी से धो लें।

2. कुकुम्बर फेस पैक- क्या आपके चेहरे पर एक्ने या मुंहासे हैं? यह फेस पैक पार्टी में जाने से पहले लगाएं, इससे ना केवल डेड स्किन साफ होगी बल्कि यह एक्ने से भी लड़ने में मददगार होगा। तो यह फेस पैक बनाने के लिये खीरे के गूदे को मैश करें, उसमें कुछ बूंदे दूध और नींबू की मिलाएं। अपने चेहरे को अच्छे से धोएं और इस पैक को लगा लें। अपने चेहरे को इससे थोड़ा मसाज करें और फिर सूखने दें और ठंडे पानी से धो लें।
3. पपाया फैस पैक- पके पपीते के गूदे को पीस लीजिये, उसमें दूध और नींबू का रस मिलाइये और चेहरे पर उससे 1 मिनट के लिये मसाज कीजिये। पपीता आपके चेहरे को नमी प्रदान करेगा और डेड स्किन को साफ करेगा।
4. ऑलिव ऑयल मसाज- यदि आपकी त्वचा रूखी है तो ऑलिव ऑयल से आपके चेहरे को ग्लो प्रदान होगा। अपने चेहरे को ऑलिव ऑयल से मसाज करें और बाद में माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को धो लें। इससे चेहरा शाइनी बन जाएगा।
5. मड मास्क- आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी को रोज वॉटर, चंदन पाउडर, दही, नींबू या फिर बेसन के साथ मिला कर लगा सकती हैं। यह सब स्किन के लिये बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
