Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
केवल 2 दिनों में पाएं साफ दमकती त्वचा
साफ और दमकती त्वचा पाना हर लड़के और लड़की का ख्वाब होता है। हमारी त्वचा पर एक्ने, मुंहासे, काले धब्बे, अंडर आई सर्कल आदि पड़ जाते हैं जो हमारी त्वचा को भद्दा लुक देते हैं। यहां तक की आप चाहे जितनी क्रीम या लोशन लगा लें लेकिन यह धब्बे जाने का नाम ही नहीं लेते।
अगर आपके पास थोड़ा सा भी धैर्य है तो हमारे दिये गए कुछ प्राकृतिक नुस्खों का इस्तमाल कीजिये और पाइये केवल 2 दिनों में साफ और दमकती हुई त्वचा।

2 दिन में पाएं साफ त्वचा
1. अपने चेहरे को धोएं- अपने चेहरे को नियमित ठंडे पानी से धोती रहें। यह आपके चेहरे से गंदगी और मृत्य त्वचा को बाहर निकालेगा। जब भी बाहर से आएं तो अपने चेहरे को क्लींजर से साफ करें। अगर चेहरे पर पिंपल हैं तो एंटीबैक्टीरियल क्लींजर का प्रयोग करें जिससे पोर्स खुल जाएं और गंदगी साफ हो जाए।
2. गरम कपडे़ से स्टीम लें- साफ तौलिये को गरम पानी में भिगोएं और निचोड़ कर तुरंत ही अपने चेहरे पर तब तक लगाएं रखें जब तक उसका भाप त्वचा में समा ना जाए। यह स्टीमिंग का एक बेहतर उपाय है जिससे चेहरे के पोर्स खुलेंगे, गंदगी साफ होगी और डेड स्किन हटेगी।
3. अपने हाथों को धोएं- अपने चेहरे को कभी भी गंदे हाथों से ना छुएं। मुंह धोते समय अपने हाथों को सबसे पहले साफ करें क्योंकि हाथों में बैक्टीरिया होते हैं।
4. शुगर स्क्रब- प्राकृकित रूप से त्वचा निखारने के लिये आपको हफ्ते में एक बार अपने चेहरे पर स्क्रब लगा कर सफाई करनी चाहिये। इसके लिये चीनी का प्रयोग कीजिये, बस एक चम्मच चीनी में थोड़ा सा पानी मिला कर स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
5. नींबू रगडे़- अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या एक्ने है और आपको साफ तथा चमकती हुई त्वचा चाहिये तो नींबू का प्रयोग कीजिये। हफ्ते में एक बार नींबू के छिलके को अपने चेहरे पर जरुर रगड़िये और देखिये कि आपको कैसे मुंहासों से छुटकारा मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
