Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अब पाइये फुट स्पा अपने घर पर
जिस तरह से शरीर के हर भाग को साफ-सफाई और देखभाल की जरुरत पड़ती है, ठीक उसी तरह से पैरों को भी देखभाल की जरुरत पड़ती है। सूरज की तेज धूप के कारण आपके पैर झुलस कर अपनी नमी खो देते हैं इसलिये जरुरी है कि उन पर खास ध्यान दिया जाए। जरुरी नहीं है कि आप पैरों को साफ करवाने के लिये हर रोज स्पा जाएं और अपने बहुत सारे पैसे इसी में लगा दें। ऐसा करने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे की घर में फुट स्पा कैसे किया जाता है।

1. नेल पॉलिश साफ करिये- फुट स्पा का यह पहला चरण है। अपनी पैरों की नेल पॉलिश को साफ करने के लिये आपको एसिटोन फ्री नेल रिमूवर की जरुरत होगी, जो नाखूनों को सूखाते नहीं। एसिटोन नाखूनों को सूखा बना देते हैं और वे टूटने भी लगते हैं।
2. नाखूनों को काटे- पैर से नेल पॉलिश निकालने के बाद अपने नाखून काट लें। कई लड़कियों को पैर के लंबे नाखून बहुत पसंद होते हैं, तो अगर आप उन्हें नहीं काटना चाहती, तो न काटे। वैसे छोटे नाखून रख कर आप गंदगी और फुट इंफेक्शन से बच सकती हैं।
3. पैरों को डुबोएं- जब आप दोनों चरण पूरे कर चुकी हों तब समय आता है कि आप अपने पैरों को हल्के गरम पानी में डुबो कर रखें। पानी में हल्का सा नमक डाल लें जिससे गंदगी साफ हो और पैरों की डेड स्किन भी निकल जाए।
4. स्क्रब- अब एक मुलायम ब्रश या फिर प्यूमिक स्टोन लें और उससे पैर की ऐड़ी को स्क्रब करें। अपने नाखूनों के अंदर से भी फाइलर के दा्रा गंदगी साफ करें। लेकिन जब नाखून गीले हों तो ज़रा सावधानी से उन्हें साफ या रगड़े वरना वे टूट भी सकते हैं।
5. बेकिंग सोडा में डुबोएं- स्क्रबिंग करने के बाद अपने पैरों को गरम पानी में डुबोएं और पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला लें। अपने पैरों को पानी में 4-5 मिनट तक के लिये डालें। इसके बाद आप चाहें तो अपने पैरों को हल्का सा स्क्रब भी कर सकती हैं।
6. नींबू लगाएं- अगर पैरों पर डेड स्किन लगी हुई है और टैनिंग भी हो गई हो, तो उसे साफ करने के लिये नींबू की सहायता लें। नींबू की स्लाइस लें और उसे अपने पैरों पर रगड़े। इसके अलावा नाखूनों को चमकदार और सफेद बनाने के लिये उस पर नींबू रगड़े। इसके बाद अपने पैरों को साफ पानी से धो लें और उन पर साबुन का प्रयोग न करें।
7. मॉस्चोराइज- नमक, नींबू और बेकिंग सोडा आपके पैरों को रूखा कर सकते हैं। इसलिये उन्हें नमी पहुंचाने के लिये उन पर मॉस्चोराइजर लगाना न भूलें। इसके लिये आप उस पर ऑलिव ऑयल या फिर बॉडी लोशन लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
