Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
धूप में सन टैनिंग से पाइये छुटकारा
Skin Care
oi-Staff
तेज धूप से अगर आपकी त्वचा जल गई है तो उससे राहत पाने के लिये कुछ ऐसे भी तरीके हैं, जिसे आजमा कर आप सन टैनिंग से बच सकती हैं। पुराने जमाने से उपयोग हो रहे इन प्राकृतिक पैक का उपयोग कर के आप हफ्तेभर में अपनी त्वचा की रंगत को बदल सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ फेस पैक के बारे में-

आजमाएं इन्हें भी-
- नींबू का रस, गुलाब जल और खीरे का रस ले कर चेहरे पर फेस पैक के रूप में लगाएं। नींबू एक तरह का ब्लीचिंग एजेंट है जिसमें सिट्रिक एसिड पाया जाता है। खीरा और गुलाब जल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
- शहद और नींबू को मिला कर टैनिंग वाली त्वचा पर लगाने से रंग साफ होता है।
- एक पेस्ट तैयार करें, जिसमें कच्चा दूध, हल्दी और कुछ नींबू का रस मिला हो। इस पेस्ट को चेहरे और शरीर पर तब तक लगा रहने दें जब तक यह पूरी तरह से सूख न जाए। इसके बाद इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
- ओट और छाछ का मिश्रण तैयार करें। इसको उस भाग पर रगड़े जहां पर टैनिंग हुई हो। ओट स्क्रबिंग के काम आता है जिससे काली पड़ी त्वचा साफ हो जाती है और छाछ से त्वचा नरम बनती है।
- बेसन, नींबू का रस और दही को मिला कर कई दिनों तक लगाने से त्वचा साफ हो जाती है और अच्छा रिजल्ट सामने आता है।
- अगर आपको ज्यादा ताम-झाम करने का मन न कर रहा हो तो आप केवल नींबू लेकर 15 मिनट तक के लिये उसे काली कुहनी, घुटनों और प्रभावित एरिया पर लगा कर साफ कर सकती हैं।
- अगर आप रोज नारियल पानी को टैन वाली त्वचा पर लगाएंगी तो आपकी त्वचा साफ, कोमल और मुलायम हो जाएगी।
- एलो वेरा जैल एक प्रभावी क्रीम है जो स्किन को हफ्तेभर में टैनिंग वाली जगह को लाइट कर देती है। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि जब भी आप बाहर धूप में निकलें तो अपने चेहरे और हाथों में सन स्क्रीन लोशन जरुर लगा लें क्योंकि एलो वेरा जैल लगा कर सीधे धूप में निकलने से त्वचा जल जाती है।
- एक क्रीम तैयार कीजिये जिसमें, मिल्क पाउडर, नींबू का रस, शहद और बादाम तेल मिला हो। इस क्रीम को 20 मिनट तक के लिये टैनिंग वाली जगह पर रोज दिन में तीन बार लगाएं। चाहें तो इसे स्टोर कर के भी रख सकती हैं।
- हफ्ते में तीन बार नींबू और हल्दी पाउडर का बना पेस्ट चेहरे और हाथों पर लगाएं। इससे स्किन का कलर हल्का पड़ेगा और टैनिंग भी मिटेगी।
- रातभर बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसका दरदरा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दूध की ताजी मलाई मिला लें और उसे प्रभावित एरिया पर लगाएं, जिससे स्किन साफ हो जाए।
- पपीते के गूदे को मैश कर के अपने प्रभावित एरिया पर मसाज करें। यह स्किन के लिये बहुत अच्छा होता है और एंटी एजिंग का भी काम करता है।
- कद्दू का पीस लें और उसे मुल्तानी मिट्टी में मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं और टैन से छुटकारा पाएं।
Comments
English summary
Get Rid Of Tan Naturally | धूप में सन टैनिंग से पाइये छुटकारा
Story first published: Wednesday, June 6, 2012, 11:26 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2012



Click it and Unblock the Notifications
