Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपकी इन गलतियों से पड़ती हैं झुर्रियां

इन कारणों से पड़ती हैं झुर्रियां
1. क्रीम लगाने का तरीका- कई औरते सोंचती हैं कि नाइट क्रीम लगाने से झुर्रियां चली जाएंगी। पर केवल क्रीम लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उसको लगाने का ढंग भी आपको आना चाहिये। घ्यान रखें कि, जब कभी भी आप क्रीम लगाएं तो आपके हाथ नीचे से ऊपर की ओर जाने चाहिये। अगर आप अपनी त्वचा को नीचे की ओर घसीटेंगी, तो झुर्रियां पड़ेंगी।
2. पेट के बल सोना- रात को पेट के बल सोना बहुत ही आरामदायक स्थती हाती है, पर इससे आपके चेहरे की त्वचा तकिये से घिसती है। इससे आपकी उम्र कई गुना बढ़ी लगेगी, इसलिए हमेशा पीठ के बल ही सोएं।
3. तुरंत वजन में कमी आना- हम जल्द से जल्द अपने बढ़े हुए वजन को कम कर लेना चाहते हैं। पर अगर आप बड़ी जल्दी वेट लॉस करती हैं, तो झुर्रियां पड़ेंगी। स्किन लचीली होती है और वह जल्द अपने आपको किसी भी स्थती में डाल नहीं पाती। इसलिए धीरे-धीरे वजन को कम करना चाहिये।
4. नींद पूरी न करना- कई लोग पूरे हफ्ते काम के चक्कर में अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते, जिससे चेहरे पर झुर्रियां साफ दिखने लगती हैं। झुर्रियों को दूर करने के लिए अपनी ब्यूटी स्लीप जरुर लेनी चाहिये।
5. आंखों को मलना- न केवल यह करना आपकी आंखों के लिए ही खराब है बल्कि यह आंखों के किनारे की त्वचा को भी खराब कर देता है। अगर आंखों में खुजली हो भी रही हो, तो उसे पानी की छींट मार कर सही कर दें। इस प्रकार से आप आंखों के किनारे, नाजुक त्वचा को झुर्रियों से बचा सकती हैं।
6. सूरज की धूप- जब भी धूप में जाएं, तो धूप का चशमा जरुर लगाएं। इससे आपकी आंखों के किनारे रेखाएं नहीं पड़ेंगी। धूप ज्यादा होने पर हम अपनी आंखों को कस के सिकोड़ लेते हैं, जिससे झुर्रियां पड़ जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
