Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
यदि स्मोकिंग से होंठ काले पड़ जाएं तो...
हर किसी को पता है की धूम्रपान करने से हमारे शरीर पर कितना ज्यादा नुक्सान पड़ता है लेकिन इसी धूम्रपान की वजह से होंठो की सुंदरता में भी गिरावट आ जाती है। लगातार धूम्रपान करने की वजह से सिगरेट में मौजूद निकोटीन और तार मिलकर हमारे गुलाबी होंठो को काला कर देते हैं। अगर आप भी स्मोकिंग करती/करते हैं, तो आजमाइये कुछ ऐसे प्राकृतिक उपचार जिसकी वजह से आपके होंठो की रंगत दुबारा जैसी हो जाएगी।

1. नींबू का रस होंठो के रंग को हल्का करने में बहुत उपयोगी होता है। रोजाना अपने होंठो पर नींबू की स्लाइस को लेकर रगड़े तथा 4-5 मिनट के लिये मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने होंठो को धोएं और फिर उसपर मॉस्चोराइजर लगाएं।
2. रात को सोन से पहले अपने होंठो पर शहद और नींबू के रस को मिला कर लगाएं। यह एक तरह का घरेलू उपचार है जिससे डार्क होंठ बिल्कुल लाइट हो जाते हैं।
3. अपने होंठो को नारियल और बादाम के तेल से रात को मसाज करें और ऐसे ही छोड़ दें। इससे होंठो को नमी मिलेगी और वह पिंक हो जाएंगे।
4. होंठो की रंगत वापस लाने में ग्लीसरीन भी बहुत प्रभावशाली होता है। ग्लीसरीन को शहद के साथ मिलाएं और फिर उन्हें होंठो पर लगाएं। इस लेप को केवल 10 - 15 मिनट तक के लिये ही लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
5. एक पका केला लीजिये और उसमें शहद तथा नींबू का रस डाल दाल कर लगाइये। इससे होंठ पूरी तरह से पिंक हो जाएंगे।
6. रातभर बादाम को पानी में भिगो दें और सुबह पीस कर उसमें कुछ बूंदे दही या शहद की मिला कर पेस्ट बना कर अपनी काले होंठ पर लगा दें। इसको 5-10 मिनट के लिये लगाए रखें और फिर उसे दूध से धोन के बाद सादे पानी से धो लें।
7. इस काम के लिये अनार का रस और स्ट्रॉबेरी भी बहुत लाभकारी होते हैं। अपने होंठो पर कच्चे स्ट्रॉबेरी या अनार का रस लगाएं और 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद लिप बाल्प या ग्लीसरीन लगाएं।
8. अपने होंठो को कभी भी सूखा ना रखें। इससे होंठ और भी ज्यादा डार्क और फटे हुए लगेंगे। अपने होंठो को रोज रात को सोने से पहले लिप बाल्म या फिर मलाई लगा कर अच्छे से मसाज कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications