Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चमकती त्वचा के लिये लगाइये ये हर्बल बूटियां
हम में से कई लोग हैं, जो ये चाहते हैं कि उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहे। वैसे तो पार्लर में भी जा कर आप फेशियल से अपनी त्वचा ग्लो करवा सकती हैं। लेकिन अगर स्किन में अंदर से ग्लो चाहिये, तो इसके लिये कुछ हर्बल बूटियां हैं जिसके प्रयोग से आपकी त्वचा दमकने लगेगी। आइये देखते हैं, क्या हैं वे हर्बल बूटियां-

प्रयोग कीजिये इन्हें भी -
1. कैमोमाइल- इस बूटि का प्रयोग हर स्किन की टाइप पर यूज हो सकता है। यह स्किन के घाव भरने की प्रक्रिया को बड़ी ही जल्दी अंजाम देता है। चेहरे पर इसको लगाने से झुर्रियां ठीक होती हैं। चेहरे को स्क्रब करने के लिये आप कैमोमाइल टी बैग तथा कैमोमाइल टी को चेहरे पर लगा कर प्रयोग कर सकती हैं।
2. कैलेंडुला- सनबर्न और त्वचा की जलन पर कैलेंडुला का काफी असर होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व भी पाए जाते हैं, जो कि त्वचा पर पड़े घावों को भी सही कर देते हैं। जब इसको त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह उसमें खून का दौरा बढा देता है। कैलेंडुला का पेस्ट हफ्ते में तीन दिन लगाना चाहिये। आप पाएंगी कि आपकी त्वचा पहले से कहीं ज्यादा स्वस्थ्य और चमकदार बन चुकी है।
3. हल्दी- इसका प्रयोग लोंगो दा्रा बहुत ही सालों से स्वास्थ्य और त्वचा के लिये किया जा रहा है। यह ना केवल त्वचा को कोमल बनाती है बल्कि स्किन टोन को भी निखारती है। हर दूसरे दिन अपने चेहरे पर हल्दी का पेस्ट लगाइये, जिससे स्किन पर ग्लो आएगा। आप चाहें तो हल्दी को सरसों के तेल में उबाल कर ठंडा कर के नहाने से पहले शरीर पर लगा सकती हैं।
4. लेमनग्रास- ज्यादातर यह बूटी अपनी मनभावक खुशबू के लिये जानी जाती है, इसलिये इसका प्रयोग अरोमा थैरेपी के लिये किया जाता है। इस जड़ी को शरीर पर लगाने से अत्यधिक तेल सूख जाता है, जिससे पिंपल में राहत मिलती है। साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक गुण तथा एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने में प्रभावी होते हैं। इसलिये लेमनग्रास ऑयल को रोजाना चेहरे पर लगाने से सुंदर त्वचा भी मिलती है और बुढापा भी नहीं दिखता।



Click it and Unblock the Notifications
