Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
ऐसे हटाएं पिंपल के दाग

हर लड़की चिकने और बेदाग गालों की चाह रखती है, पर ऐसा होना शायद ही किसी की किसमत में होता हो। मुंहासे या पिंपल होने की वजह से चेहरे पर दाग पड़ जाते हैं, जिससे चेहरे की खूबसूरती पर बहुत असर पड़ता है।
रूसी के कारण होने वाले मुहांसों से छुटकारा कैसे पायें
कई बार तो मुंहासे ठीक हो जाते हैं पर उसके दाग इतने गहरे हो जाते हैं कि वह जल्दी जाने का नाम नहीं लेते। अलग-अलग तरह की क्रीम का प्रयोग करने से अच्छा है की आप दाग को हटाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपचार अपनाएं।

1. खीरा
खीरे में तुरंत मुंहासे को ठीक करने और साफ करने की शक्ति होती है। खीरे को कस लें और अपने चेहरे पर एक घंटे के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे न केवल पिंपल साफ होता है बल्कि यह पिंपल को होने से रोकता भी है।

2. शहद
इसको पिंपल के दाग वाली जगह पर लगाएं और 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसको सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। शहद हर प्रकार के दाग को ठीक कर सकता है।

3. गुलाब जल और नींबू का रस
1 चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस घोल से अपने चेहरे को पोंछ लें और 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसको रेगुलर लगाने से चेहरा बेदाग हो जाएगा।

4. चंदर पाउडर और गुलाब जल
इस मिश्रण को रात में सोने से पहले लगाएं और सुबह उठने के बाद धो लें। अगर आपको लगे की चेहरा ड्राइ हो गया है तो चंदन पाउडर में दूध मिला कर लगाएं।

5. आइस क्यूब
मुंहासे होने की वजह से त्वचा के पोर्स काफी बड़े हो जाते हैं। इसको कम करने के लिए और दाग को हटाने के लिए चेहरे पर 15 मिनट तक बर्फ से मालिश करनी चाहिये।

6. नारियल पानी
इस पानी से मुंह धोने से चेहरे के दाग साफ हो जाते हैं। यह एक घरेलू उपचार है, पिंपल हटाने का।



Click it and Unblock the Notifications