Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
स्किन एलर्जी का घरेलू उपचार

यह हैं घरेलू उपचार-
1. पानी- खूब सारा पानी पिएं। पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी पेशाब बन कर बाहर निकल जाती है। यह स्किन एलर्जी का एक प्राकृतिक इलाज है।
2. तेल लगाएं- त्वचा पर गरम नारियल तेल लगाएं और रातभर ऐसे ही लगा रहने दें। यह एलर्जी वाली खराब त्वचा को साफ कर के निकाल देता है और साथ में यह एंटी बैक्टीरियल भी होता है। इसके अलावा आपको सूती कपड़े भी पहनने चाहिये।
3. नींबू का रस- एलर्जी वाली जगह पर रुई से नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू के रस को आप नारियल तेल में मिला कर भी लगा सकती हैं। इसको लगा कर पूरी रात ऐसे ही रहने दें।
4. नीम पेस्ट- नीम एंटी बैक्टीरियल होती है इसलिए यह किसी भी त्वचा संबधित बीमारी को दूर कर सकती है। एलर्जी को ठीक करने के लिए नीम की पत्तियों को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर पीस लें। इसको त्वचा पर लगा कर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से नहा लें।
5. पोस्ता दाना- मिक्सर में पोस्ता दाना ग्राइंड करें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को एलर्जी वाली त्वचा पर लगाए, जिससे यह ठीक हो जाए।
6. नहाएं- यह एक प्रकार का घरेलू नुस्खा है, जिससे स्किन एलर्जी बिल्कुल ठीक हो जाती है। गरम पानी से नहाने से बचना चाहिये क्योंकि इससे और भी ज्यादा बेचैनी, जलन और खुजली पैदा हो सकती है। वहीं पर ठंडा पानी एलर्जी से राहत दिलाता है। इसलिए ठंडे पानी से ही नहाएं।



Click it and Unblock the Notifications
