Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसा फेस पैक जिसे आप खा भी सकती हैं
कई लोंगो को घर पर बनाया गया फेस पैक लगाना ज्यादा सही लगता है, क्योंकि इनका मानना होता है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। लेकिन हम यह कैसे मान लें कि ये प्राकृतिक फेस पैक हमारी त्वचा के लिये अच्छे होते हैं। जब भी कोई फेस पैक खाने लायक हो तब समझ जाएं कि वह आपकी त्वचा पर जादू कर सकता है। तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे ही फेस पैक जिन्हें आप खा भी सकती हैं।

ब्राउन शुगर एंड मिल्क फेस पैक- चेहरे से डेड स्किन हटाने के लिये यह फेस पैक बहुत ही लाभदायक होती है। अक्सर रेडीमेड स्क्रब में सिलिका यानी की मिट्टी मिली होती है, जिससे त्वचा रफ हो जाती है। इसलिये अच्छा होगा कि आप 2 चम्मच ब्राउन शुगर को 3 चम्मच दूध में मिला कर चेहरे की 2 मिनट तक गोलाइ में मालिश करें। इसको 5 से 7 मिनट तक ऐसे ही छोडने के बाद उसे सूखा कर चाट सकती हैं।
हनी एंड आल्मडं फेस पैक- क्या आप कई दिनों से खुद को थका हुआ महसूस कर रहीं हैं? तब तो आपकी स्किन को कोई जान फूंकने वाली चीज चाहिये होगी। फेस पैक बनाने के लिये आपको मुठ्ठी भर बादाम, दो चम्मच शहद और एक चम्मच दही चाहिये। इसको अच्छे से पीस लें और अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगाएं। अगर आकपे घर पर पानी नहीं आ रहा है तो आप इसे लिक कर सकती हैं।
चॉकलेट फेस पैक- 2 चम्मच डार्क कोको पाउडर लें और आधा कप शहद। इसमें 1 चम्मच फ्रेश दूध के साथ एक चम्मच दही मिलाएं और सभी चीजों को अच्छे से मिला कर चेहरे पर लगा लें। इसको 10 मिनट तक के लिये लगा रहने दें और फिर चेहरे को साफ कर लें।
पपाया एंड लाइम फेस पैक- गर्मी पड़ रही है और इसलिये शरीर टैन भी हो रहा है। पपीते का पेस्ट बनाइये और तीन चम्मच लेकर उसे 1 चम्मच नींबू के रस में मिला दीजिये। अब इसे गाढा बनाने के लिये इसमें 1 चम्मच शहद मिलाइये। अब यह तैयार है, इसको चेहरे पर 10 मिनट तक के लिये लगाइये और फिर खा लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
