Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
सब्जियों वाला फेस पैक
बाजारू क्रीम और लोशन से मुक्ती पाने के लिये कई महिलाएं खुद ही घर पर फेस पैक तैयार कर लेती हैं। यदि आपको भी चमकदार और सुंदर त्वचा चाहिये तो आप थोड़ी बहुत सामग्रियां मिला कर अच्छा फेस पैक तैयार कर सकती हैं। यह सामग्रियां या तो फल, सब्जियां या फिर किचन में रखे मसाले। फ्रूट फेस पैक के बारे में तो हमने आपको कई जानकारियां दी हैं लेकिन आज हम आपको सब्जियों के फेस पैक के बारे में जानकारी देगे।
जी हां, आपने सही पढा़, सब्जियों से तैयार फेस पैक की बात ही कुछ अलग होती है। यह खाने में तो पौष्टि होती ही है साथ में इसे लगाने पर भी आपको ड्राई स्किन, पिंपल, एक्ने और सन बर्न से मुक्ती मिल सकती है। तो देर किस बात की आइये देखते हैं कैसे बनाये सब्जियों का फेस पैक।

कैरेट फेस पैक
गाजर में विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है। यह संवेदनशील त्वचा के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है साथ में यह एक्ने , पिंपल, वाइटहेड, पिगमेंटेशन और सन टैनिंग से छुटकारा दिलाती है। 1 गाजर को ब्लेंडर में पीस लें, उसमें कुछ बूंदे शहद, नींबू और दूध की मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाइये और फिर मसाज कर के छुडा़ दीजिये।

टमैटो फेस पैक
टमाटर की प्यूरी बना लीजिये, उसमें चम्मच मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और कुछ बूंद नींबू की मिला लीजिये। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये और सुखा लीजिये। जब यह पैक सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लीजिये।

आलू फेस पैक
यदि आपकी स्किन ड्राई है तो आलू को पीस लीजिये और इससे अपने चेहरे की मसाज कीजिये। दूसरा तरीके में आप पिसे हुए आलू को दही के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 10 मिनट के लिये छोड़िये और दूध और बाद में पानी से धोइये।

एवाकाडो फेस पैक
यह सब्जी त्वचा को अंदर से नम करती है। सर्दियों में आपको तेलिये क्रीम से मुक्ती दिलाने के लिये यह फल बडा़ काम आ सकता है। एवाकाडो के छोटे भाग को संतरे के छिलके के साथ मिक्सर में ब्लेंड करें। फिर इसमें 1 चम्मच दही और अंडे के सफेद भाग को मिला दें। फिर इस पेस्ट को चेहरे और कर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

अनियन फेस पैक
प्याज में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि त्वचा को सन डैमेज और बुढापे से बचाता है। एक कटोरे में ½ चम्मच बेसन, चंदन पाउडर, दही, नींबू का रस और प्याज का पेस्ट मिलाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक चेहरे से डेड स्किन को साफ करता है और चेहरे की रंगत को सुधारता है।



Click it and Unblock the Notifications
