Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आजमाइये होममेड मड फेस मास्क
एक्ने, सन टैनिंग से छुटकारा पाने के लिये और ग्लोइंग स्किन पाने के लिये आप घर पर ही मड फेस मास्क का प्रयोग कर सकती हैं। मड फेस मास्क को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाना जरुरी है, तभी वह अच्छा रिजल्ट देगा। अगर आप सोंचती है कि महीने में एक बार ही इसे लगा कर रिजल्ट मिल जाएगा तो ऐसा कभी नहीं होगा। आइये जानते हैं कुछ ऐसे होममेड मड फेस मास्क जो कि मिनट में ही तैयार हो जाते हैं और उन्हें लगाने से चेहरे पर चमक भी आ जाती है।
होममेड फेस मास्क-
1. मुल्तानी मिट्टी, दही और नींबू- अगर आपकी स्किन ऑयली और पिंपल से भरी हुई है, तो यह फेस मास्क आपको राहत दिला सकता है। एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, दही और कुछ बूंद नींबू की मिलाएं और इसे 15 मिनट तक के लिये अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद इसको ठंडे पानी से धोएं और फरक देंखे।

2. क्ले, दूध और शहद- इन तीनों को अच्छे से मिला कर एक गाढा मास्क तैयार करें। अगर चेहरे पर पिंपल हैं तो इसके नींबू की बूंदे मिलाएं। इस मास्क को अपने चेहरे और गरदन पर लगाएं। 10 मिनट तक छोड़ने के बाद ठंडे पानी से धोएं। इस मास्क से चेहरे के बंद पोर्स खुलेगे, झुर्रियां गायब होगी और दूध से चेहरे पर नमी आएगी।
3. क्ले और ग्रीन टी- अगर आपकी स्किन धूप में टैन हो गई है, तो फ्रेंच क्ले को ग्रीन टी के साथ मिला कर एक पेस्ट तैयार करें। चाहें तो ग्रीन टी बैग का प्रयोग करें या फिर चाय को पानी में 10 मिनट तक खौला कर प्रयोग कर सकती हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं रखें और धो लें।
4. मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल- मुल्तानी मिट्टी या फिर क्ले के साथ रोज़वॉटर मिलाएं और गाढा पेस्ट तैयार करें। अगर आप मुल्तानी मिट्टी लगाएंगी तो आपको यह पैक हर दूसरे दिन लगाना पडे़गा, जिससे आपके चेहरे के सारे दाग धब्बे और पिंपल चले जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
