Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मियों के लिए फ्रूट वाला होममेड स्क्रब
मौसमी फल न केवल शरीर के स्वास्थ्य के लिए ही अच्छे होते हैं बल्कि उन्हें अपनी शरीर पर लगाने से भी काफी निखार आ जाता है। इसलिए फ्रूट स्क्रब भी मौसम के ही अनुसार होना चाहिये। सबसे बढियां बात जो इस स्क्रब की है वह यह कि ये घर पर ही तैयार किये जा सकते हैं। आइये देखते हैं फ्रूट स्क्रब को बनाने की सरल विधि-

ऐसे बनाएं होममेड फ्रूट स्क्रब
1. पपाया सीड और शहद स्क्रब- एक मिक्सर में पपीते के बीज को ब्लेंड कर लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर रगड़ने से पिंपल दूर होगा और गर्मी में राहत मिलेगी।
2. केला और ओटमील स्क्रब- दो चम्मच पिसा केला लें और उसमें एक चम्मच शहद और ओटमील मिला पर पेस्ट तैयार कर लें। इस स्क्रब को अपने चेहरे पर पांच मिनट तक के लिए लगाएं और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
3. आम और बादम स्क्रब- इस स्क्रब को तैयार करने के लिए दो चम्मच पिसे हुए बादाम को आधा कप आम के गूदे में मिला दें। त्वचा को निखारने के अलावा इससे आपकी स्किन को विटामिन ई भी मिलेगा। एक बार अगर आपकी स्किन के सारे पोर्स खुल जाएंगे तो उसको पोषण मिलने में आसानी होगी।
4. जैकफ्रूट शुगर स्क्रब- पके हुए कटलह को लीजिये और एक मिक्सर में उसका पेस्ट बना लीजिये और उसमें दो चम्मच चीनी के डाल दीजिये। कटहल आपकी त्वचा से डेड सेल्स निकालेगी और आपके चेहरे को चमकदार बना देगी।



Click it and Unblock the Notifications
