Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हनी लिप बाम के फायदे
शहद एक ऐसा पदार्थ है जो कि खाने और सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तमाल किया जाता है। यदि आपको अपना वजन कम करना हो तो गरम पानी में शहद और नींबू मिला कर पीजिये, इससे ना केवल वजन सही होगा बल्कि आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनेगी। वेट लॉस के अलावा शहद हमारी त्वचा खासकर होठो के लिये बहुत ही अच्छी मानी जाती है।
हनी लिप बाम बहुत ही ज्यादा जाना-माना हुआ है क्योंकि यह फटे हुए होठों को तुरंत ही सही कर देता है और उन्हें कोमल भी बनाता है। यही कारण है कि शहद को कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में इस्तमाल किया जाता है।

हनी लिप बाम लगाने के फायदे -
- यह एक प्राकृतिक पदार्थ है जो फटे और सूखे होंठो को नमी पहुंचा कर बिल्कुल ठीक कर देता है। शहद एक निस्संक्रामक है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि त्वचा को बैक्टीरिया और संक्रमण फैलाने वाले तत्वों से बचाती है।
- शहद, चोट लगने पर लगाया जाता है। इससे घाव तथा दर्द दोनों ही सही हो जाता है।
- जब इसे बादाम तेल या जैतून के तेल के साथ मिलाया जाता है तब इसमें गुण पैदा हो जाते हैं और लिप्स के लिये यह जादू का काम करता है।
- भले ही आपके होठ ना फटे हुए हों तब भी आप इसे लगा सकती हैं। इससे होठ हमेशा नम बने रहेंगे इसलिये इसको सर्दी के समय जरुर लगाएं।
हनी लिप बाम बनाने की विधि -
एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लीजिये, फिर उसमें कोई भी खुशबूदार तेल की कुछ बूदें जैसे कि बादाम आदि का तेल मिलाइये। इन्हें अच्छी प्रकार से मिला कर रात को सोते समय अपने होठो पर लगाइये। यदि आपको इसे ज्यादा समय के लिये प्रयोग करना हो तो इसे किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद कर के फ्रिज में रख दीजिये। यह बाम लगभग दो हफ्तों के लिये प्रयोग की जा सकती है।
ध्यान देने वाली बातें-
भले ही शहद बहुत ही फायदेमंद माना जाता हो लेकिन कई लोगो को इसके प्रयोग से एलर्जी हो जाती है इसलिये अगर आपको इसे होठ पर लगाते ही रैश या खुजली हो तो इसका प्रयोग तुरंत बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
