Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरूषों को किस प्रकार छीलनी चाहिये अपनी दाढ़ी?
अगर आप पहली बार अपनी दाढ़ी छीलने जा रहे हैं, तो आपको कई प्रकार की सावधानी रखनी पड़ेगी, जिससे चेहरे पर किसी प्रकार का रैश ना पड़े। आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप, दाढ़ी छीलने का तरीका बताएंगे, जिससे आपसे कोई गलती ना हो सके।

1. दाढ़ी लंबी है या छोटी- सबसे पहले शीशे के सामने खड़े हो जाए और देखें की दाढ़ी लंबी है या छोटी। लंबी दाढी़ तुरंत नहीं बनाई जा सकती, इसके लिये सबसे पहले उसे ट्रिम करें और फिर उसके बाद रेजर से छीलें। अगर रेजर को ज्यादा दिनों तक चलाना है तो दाढ़ी को कैंची से ट्रिम कर लेना चाहिये और फिर ब्लेड़ चलानी चाहिये।
2. ट्रिम- दाढ़ी को ट्रिम करने से पहले यह देख लेना चाहिये कि दाढ़ी के बाल सूखे हुए हों। गीले बालों को ट्रिम करने से चेहरे पर घाव हो सकता है। अगर आप बालों को पकड़ कर ट्रिमिंग कर सकते हैं, तो वैसा ही कीजिये।
3. गरम पानी से धोएं- जब दाढ़ी ट्रिम कर लें, तब हल्के गरम पानी से अपना चेहरा धोएं। गरम पानी स्किन के पोर्स को खोलता है तथा डेड स्किन को साफ कर के उसे कोमल बनाता है। गरम पानी का बिल्कुल उपयोग ना करें।
4. शेविंग ऑयल- अपने गीले चेहरे पर शेविंग क्रीम लगाने से पहले हमेशा शेविंग ऑयल लगाइये। शेविंग ऑयल लगाने से शेव करने में आसानी होती है और रेजर से जलन भी नहीं होती।
5. शेविंग क्रीम- जब आप दाढ़ी पर शेविंग ऑयल लगा लें, उसके बाद शेविंग क्रीम को ब्रश की मदद से लगाएं। शेविंग ब्रश को गीला करें और उस पर क्रीम लगाएं। ब्रश को अच्छी तरह से अपनी दाढ़ी पर चलाएं जिससे पूरे एरिया पर झाग फैल जाए। अब कुछ मिनट तक के लिये क्रीम को दाढ़ी पर ठीक से सेट हो जाने दीजिये। उसके बाद जब दाढ़ी के बाल मुलायम हो जाएं तब उन्हें शेव करें।
6. रेज़र- रेजर को प्रयोग करने से पहले उसका ब्लेड चेक कर लें। आपकी त्वचा के लिये ब्लेड सही होना चाहिये। देख लीजिये कि कहीं आपकी स्किन ज्यादा संवेदनशील तो नहीं है या फिर दाढ़ी बहुत कठोर है, आदि। चेहरे पर छोटे भाग से बाल को शेव करते रहें और रेजर को भी साफ करते रहें।
7. सफाई- अपने चेहरे को हल्के गरम पानी से धोएं और उसके बाद अपनी हथेलियों से चेहरे को रगड़े। देख लें कि आपने अपने चेहरे को अच्छी तरह से शेव किया है या नहीं। अगर कहीं पर कोई हिस्सा छूट गया हो, तो उसे तुरंत साफ करें। शेविंग करने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और उसके बाद शेविंग बाल्म लगाएं या फिर ऑफटर शेविंग लोशन। एलो वेरा जैल एक प्राकृतिक ऑफटर शेविंग बाल्म है, जो त्वचा को रूखा होने से बचाता है तथा रेजर बर्न और खुजली को दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
