Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पिंपल के निशान पड़ने से कैसे रोके?
हर लड़की को अपना चेहरा साफ-सुथरा अच्छा लगता है, लेकिन यदि इसी चेहरे पर मुंहासो के दाग पड़ जाएं तो चेहरा पूरा खराब हो जाता है। वैसे तो बाजार में कई तरह की क्रीम और लोशन मिलते हैं जो वादा करते हैं कि वे रातभर में मुंहासों से मुक्ती दिला देंगे, लेकिन यह सब फिजूल खर्च करवाने के और कुछ नहीं करते। सबसे अच्छा है कि आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं और पिंपल के दाग से मुक्ती पाएं।

ऐसे हटाइये मुंहासों के दाग-
पिंपल ना फोडे़- यदि आप चाहती हैं कि पिंपल के निशान चेहरे पर ना पडे़ तो उन्हें ना ही नोचे और ना भी फोडे़। एक बार यह फूटने पर इसका पस पूरे चेहरे पर फैल जाएगा जिससे निशान तो पडे़गा ही साथ में और भी मुंहासे आ जाएंगे।
लौंग का पेस्ट ना लगाएं- इस बात की सलाह दी जाती है कि यदि पिंपल हैं तो लौंग को घिस कर उसका पेस्ट लगाएं जिससे निशान नहीं पडे़गा। लेकिन लौंग का पेस्ट लगाने से अच्छा है कि आप चंदन पाउडर का पेस्ट और गुलाबजल मिला कर लगाएं।
चेहरे को थोडी़-थोडी़ देर पर धोएं- मुंहासे के निशान ना पडे़ इसकेलिये चेहरे को दिन में दो बार धोएं। प्रदूषण और गंदगी त्वचा के पोर्स को ब्लाक कर देते हैं जिससे मुंहासे निकल आते हैं। तो पिंपल को दूर करने के लिये चेहरे को ठंडे पानी से धोते रहें।
सूरज से बचे- अल्ट्रा वॉइलेट कि किरणे स्किन की सेल्स को नष्ट कर देती हैं और एक्ने को भी प्रभावित करती हैं।
फेस पैक लगाएं- रोज़वॉटर और चंदनपाउडर का पेस्ट चेहरे के लिये सबसे उपयुक्त रहता है। आप चाहें तो चंदन पाउडर की जगह पर मुल्तानी मिट्टी का भी प्रयोग कर सकती हैं। यह पेस्ट पिंपल को सुखा कर डेड सेल को निकाल देती है, जिससे चेहरा कुछ ही दिनों में साफ हो जाता है।
एलोवेरा- टी ट्री ऑयल को एलोवेरा जेल में मिला कर रोजाना चेरहे की मालिश करें, इससे ब्लैकहेड, एक्ने और डार्क स्पॉट मिट जाएंगे। अगर टी ट्री ऑयल संभव ना हो तो आप केवल एलोवेरा के गूदे का ही प्रयोग कर सकती हैं।
स्टीमिंग- अपने चेहरे को हफ्ते में एक बार जरुर स्टीम करें और उसके बाद क्ले मास्क लका कर आराम करें। इससे दाग और ब्लैकहेड दोनों ही साफ होगें।



Click it and Unblock the Notifications
