Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दूध से कीजिये चेहरे की सफाई
चमकदार और साफ-सुथरी त्वचा पाना हर लड़की का ख्वाब होता है। अगर आपकी त्वचा साफ और ग्लो करती रहेगी तो आपके अंदर आत्मविश्वास जगेगा। चेहरे को क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग की जरुरत होती है जिससे चेहरा शाइन और क्लीयर बना रहता है। इसके अलावा कई घरेलू फेस पैक और स्क्रब भी हैं, जो आप खुद ही बना कर इस्तमाल कर सकती हैं। दूध भी एक ऐसा क्लीज़र है जिससे चेहरा बिल्कुल निखर जाता है।
दूध को आप फेस पैक बना कर यूज़ कर सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक्स जिसमें दूध और तरह-तरह के खाघ पदार्थ मिले होते हैं।

इस तरीके से कीजिये सफाई-
1. दूध और गुलाब जल- दूध को कुछ बूंद गुलाब जल के साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा कर गोलाई में तकरीबन 1-2 मिनट के लिये मसाज करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें और खुले हुए पोर्स को फेस पैक से बंद कर दें।
2. ओटमील और दूध- यह एक प्रकार का स्क्रब और फेस क्लीज़र का काम करेगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है। बस ओटमील पाउडर लीजिये और उसमें दूध मिला दीजिये। पेस्ट बनाइये और पूरे चेहरे पर लगाइये। धीरे-धीरे चेहरे पर स्क्रब कीजिये और निखार पाइये।
3. दूध्ा और शहद- चमकदार त्वचा पाने के लिये शहद का प्रयोग हर फेस पैक में करें। दूध को खाली लगाने के बजाए उसमें थोडा़ सा शहद भी मिला लें और चेहरे की मसाज करें। अगर आपको पिंपल या एक्ने की समस्या है तो इस पैक में कुछ बूंद नींबू की भी मिला लें।
4. दूध और पपीता- पपीते में एक प्रकार का एंजाइम होता है जो कि डेड स्किन को निकाल कर चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। पपीते के गूदे को दूध के साथ मिलाएं और गदर्न तथा चेहरे पर लगाएं, फिर 2 मिनट के लिये मसाज करें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
5. दूध और गाजर का रस- गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो कि स्किन को टाइट बना कर डेड स्किन को निकालता है और चेहरे में नमी लाता है। आप इसे सब्जी को त्वचा को साफ करने, झुर्रियां भगाने और हमेशा के लिये चमकदार बनाने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिये, गाजर को कस लीजिये और उसमें दूध मिला लीजिये। इसे अपने चेहरे पर कुछ मिनट के लिये लगा कर मसाज करें और फिर उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इसके साथ दही भी मिला कर मसाज कर सकती हैं। अगर यह पैक लगाने के बाद आपका चेहरा ऑयली हो जाए तो आप हल्का सा फेस वॉश लगा कर मुंह धो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
