Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कैसे प्रयोग करें ऑक्सी ब्लीच ?
फेम तथा ऐसी ही कई और तरह की ब्लीच क्रीम आज मार्केट में उपलब्ध हैं, तो हमने सोचा की क्यों ना आज आपके साथ ऑक्सी ब्लीच के फायदे और प्रयोग करने की विधि के बारे में जानकारी बांट ली जाए। जब आपकी त्वचा प्रदूषण और सूरज की धूप की वजह के कारण पीली दिखने लगती है, तो ऐसा माना जाता है कि त्वचा में ऑक्सीजन की कमी हो गई है।
ऑक्सी ब्लीच एक प्री ब्लीच क्रीम है जो कि त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीजन प्रदान करती है और उसे पोषण देती है। आइये जानते हैं इसके बारे में और-

कैसे प्रयोग करें?
1. ऑक्सी ब्लीच के पैक में ब्लीच क्रीम, हाइड्रोजन पेराऑक्साइड और परसल्फेट होता है।
2. इसको लगाने से पहले एक पैच टेस्ट लीजिये, जिसके लिये अपनी बाहों में थोड़ी सी ब्लीच क्रीम लगाइये। अगर कोई जलन, लाल चकत्ते दिखें तो यह क्रीम आपकी त्वचा के लिये अच्छी नहीं है।
3. ब्लीच क्रीम में चुटकी भर एक्टीवेटर मिलाएं। इसे तकरीबन 2 मिनट के लिये मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं, लेकिन आंखों की पलकों पर इसे ना लगाएं।
4. 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल ना भूलें।
5. अपने चेहरे को धोने के लिये एक कम कैमिकल वाला साबुन चुने, जो कि अच्छी क्वालिटी वाला हो।
6. क्लीजिंग, टोनिंग, माइस्चराइजिंग हर हफ्ते चेहरे की सफाई के लिये प्रयोग किये जाने वाले तरीके हैं।
क्या हैं फायदे ऑक्सी ब्लीच के?
1. इसके साथ मिलने वाली प्री ब्लीच क्रीम चेहरे की टैनिंग हटाती है और चेहरे को जलने से भी बचाती है।
2. यह 10 मिनट में त्वचा को ब्लीच कर देती है और ऐसा निखार लाती है कि आप के होश खो जाएं।
3. इस क्रीम की कीमत भी खुद के बजट में होती है।



Click it and Unblock the Notifications
