Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस दीवाली पर पाइये दमकती हुई त्वचा
दीवाली के दिन हर लड़की अपसरा सी लगना चाहती है। कपडो़ और ज्वेलरी पहन कर तो कोई भी लड़की अपसरा सी लग सकती है लेकिन त्वचा जब तक ना चमके तब तक सब बेकार है। त्वचा पर चमक मेकअप से नहीं बल्कि अंदर से आनी चाहिये। अंदर से चमक लाने के लिये आपको कुछ टिप्स का प्रयोग करना चाहिये जिससे दीवाली की रात हर कोई केवल आपको ही देखता रहे।
आजमाइये यह टिप्स-
1. काम के चक्कर में लोग अक्सर कम पानी पीने लगते हैं लेकिन आपको करीबन 8 से 10 गिलास पानी पीना ही चाहिये। इससे स्किन साफ होगी और चमकदार भी बनेगी।

2. त्वचा को नम बनाने के लिये मॉइस्चराइजर लगाइये। कोशिश कीजिये कि मॉइस्चराइजर तेल वाला हो। ज्यादा तला-भुना खाना ना खाएं वरना पिंपल की समस्या हो सकती है।
3. दूसरा ऑपशन है फेस पैक और मास्क। यह एक प्राकृतिक तरीका है जिससे आप चमकदार त्वचा पा सकती हैं।
4. यदि स्किन ऑयली है तो उसपर टमाटर का मास्क लगाएं। एक पका हुआ टमाटर लें और पीस कर अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिये लगाएं और जब वह सूख जाए तब हल्के गरम पानी से धो लें।
5. यदि स्किन रूखी है तो उस पर केले का मास्क लगाइये। केले को मैश कीजिये और उसमें कुछ बूंदे शहद कि मिलाइये और चेहरे तथा गदर्न पर 15 मिनट के लिये लगाइये और सूखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये।
6. इन दिनों चेहरे पर फ्रूट फेस पैक भी लगा सकती हैं। सेब को पपीते के साथ पीस लीजिये और उसमें पिस केला भी मिला लीजिये। इस मिश्रण में नींबू का रस और दही भी मिलाया जा सकता है। इसे अपने चेहरे पर लगाइये और आधे घंटे छोड़ कर पानी से धो लीजिये। इससे स्किन पर ग्लो आएगा और टैनिंग भी हटेगी।
7. इस फेस्टिव सीज़न में वॉटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर और ट्रांसफर रेजिस्टेंट लिपस्टिक लगाइये जिससे मेकअप मुंह पर फैले नहीं।
8. मेकअप लगाने से पहले अपने चेहरे पर थोडी़ देर के लिये आइस क्यूब मल लीजिये जिससे पसीना ना आए और मेकअप देर तक टिका रहे।



Click it and Unblock the Notifications
