Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मलाई लगा कर हो जाएं ब्यूटीफुल
कई बार हम मलाई को वजन बढाने वाला पदार्थ मान कर ऐसे ही नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आपको ब्यूटीफुल लगना है तो अब से इसका प्रयोग करने में ही समझदारी है। जी हां, अगर होंठ फट गए हैं या फिर त्वचा रूखी और चमकहीन हो गई है, तो इसका प्रयोग आज से ही शुरु कर दें। आइये जानते हैं कि मलाई सुंदरता में चार-चांद कैसे लगाती है।

ऐसे करें मलाई का उपयोग
* एक चम्मच मलाई लें कर उसमें नींबू का रस मिलाएं और चेहरे पर अच्छे से लगाएं। उसके बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें।
* चेहरे की रंगत अगर गोरी करनी हो तो मलाई में सेब का रस मिला कर उसे अच्छे से फेंटे। इसके बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। ऐसा रोज करने से चेहरे की रंगर गोरी हो जाती है।
* एक चम्मच मलाई में नींबू का रस मिलाकर रोज चेहरे और होंठ पर लगाने से ये फटते नहीं हैं।
* थोड़ी-सी मलाई और एक चम्मच बेसन का उबटन साबुन का बेहतरीन विकल्प है। इससे त्वचा मुलायम होती है।
* मुल्तानी मिट्टी को पीसकर, मलाई में मिलाकर चेहरे तथा कोहनियों पर लगाने से रंग में निखार आता है।
* तीन-चार बादाम और दस-बारह देसी गुलाब की पत्तियां पीसकर, एक चम्मच मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और त्वचा के धब्बे दूर हो जाते हैं।
* मलाई में समुद्र फेन का बारीक पाउडर मिलाकर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
* मौसंबी या संतरे के छिलकों को पीसकर, मलाई मिलाकर उबटन लगाने से त्वचा मुलायम व साफ होती है।
* एक चम्मच मलाई में एक चम्मच सेब का रस मिलाकर, फेंटकर, हल्के हाथ से चेहरे पर मलने से कुछ ही दिनों में रंग साफ होने लगता है।
* अपने फटे हुए होंठो पर मलाई लगाइये। इससे वह कोमल और गुलाबी हो जाएंगे। इसके अलावा एक चम्मच मलाई और बेसन ले कर पेस्ट तैयार करें। इसको शरीर पर लगाने सेस त्वचा कोमल होती है और शाइन भी आता है। इसके बाद साबुन ना लगाएं।
*इसके साथ ही आप मलाई को दवाई की तरह भी उपयोग कर सकते हैं। खांसी की समस्या हो तो आधी कटोरी मलाई में एक चम्मच नारियल का बुरा, पांच बड़ी इलायची का पावडर तथा दस काली मिर्च दरदरी पीसकर, धीमी आंच पर चलाकर गर्म कर लें। सोने से पहले रोगी को गर्म-गर्म ही दें। कुछ दिन इसका सेवन करने से खुश्क खांसी ठीक हो जाती है।
* पीतल की थाली में दो चम्मच ताजी मलाई को थोड़ा सा पानी डालकर खूब फेंट लें। मलाई फूलकर मक्खन जैसी हो जाएगी। इसमें एक डली कपूर की पीसकर मिलाएं। फोड़े-फूंसी आदि पर यह लेप लगाने से लाभ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
