Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ब्लैकहेड हटाएं मसटर्ड स्क्रब से
क्या आपको सचमुच अपने नाक से ब्लैकहेड हटा कर ग्लोइंग स्किन चाहिये? तो अपनाइये हमारे कुछ टिप्स, जिसमें सरसों के दानों से स्क्रबिंग की जाती है। यह एक अच्छा प्राकृतिक स्क्रब माना जाता है और सरसों बडी़ ही आसानी से हर घर में मिल भी जाती है। आइये देखते हैं सरसों को त्वचा के लिये कैसे प्रयोग कर सकते हैं।
1. सरसों और तेल- 1 चम्मच सरसों लीजिये और 2 चम्मच बादाम या कोई अन्य तेल ले कर मिला लीजिये। इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर पहले क्लॉकवाइज घुमाइये और फिर एंटी क्लॉकवाइज दिशा में रगड़िये। इसको 3 से 4 बार करने के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये। ब्लैकहेड गायब हो जाएंगे।

2. सरसों, नींबू और शहद- इस स्क्रब से चेहरे के डेड सेल हटेंगे, ब्लैकहेड हटेंगे, जिससे मिलेगा ग्लो करता हुआ चेहरा। 1 चम्मच राई, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस ले कर मिला लीजिये और 2-3 मिनट तक चेहरे पर रगडिये।
3. सरसों और एलो वेरा- मसटर्ड और एलोवेरा जेल चेहरे के लिये एक बहुत ही अच्छा कॉम्बिनेशन है, जो चेहरे को साफ करता है और गंदगी को निकाल फेकता है। 1 चम्मच सरसों और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अपने चेहरे पर स्क्रब कीजिये।
4. सरसों और मलाई- अपने चेहरे को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिये सरसों और मलाई का प्रयोग कीजिये। 1 चम्मच दूध की मलाई और 1 चम्मच राई लेकर अपने चेहरे पर 3-4 मिनट तक के लिये रगडिये। जब आप अपना चेहरा धोएंगी तो आप पाएंगी की चेहरा गोरा हो गया होगा और ग्लो करने लग गया होगा।
5. सरसों और कार्नफ्लोर- 1 चम्मच सरसों का दाना, 1 चम्मच पानी और 1 चम्मच कार्नफ्लोर मिलाइये और 3 मिनट तक के लिये रगडिये। अपने चेहरे को पानी से धो लीजिये और फिर देखिये अंतर।



Click it and Unblock the Notifications