Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
घरेलू तरीके से सही करें हाइपरपिगमेंटेशन
जब त्वचा के कुछ भाग आस पास की त्वचा से अधिक गहरे रंग के हो जाते हैं, तो इसे हाइपरपिगमेंटेशन कहते हैं। पिंपल, बुढापा, हार्मोन में बदलाव या फिर सूरज की घातक किरणे इसका कारण होती हैं। हाइपरपिगमेंटेशन को ठीक करने के लिये बाजार में कई तरह के कैमिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं। लेकिन अच्छा होगा कि इसको ठीक करने के लिये प्राकृतिक उपचार ही अपनाएं जाए।

सूरज से बचाव - हाइपरपिगमेंटेशन डिसऑडर्स से प्रभावित सभी लोगों को यह सलाह है कि वे कडी धूप में निकलने से खुद को बचाएं। साथ ही अच्छी तरह ढंकने वाले कपड़े पहनें, सनस्क्रीन का उपयोग करें।
ऐवकाडो एंड मिल्क- 2 चम्मच ऐवकाडो यानी की रुचिरा का पेस्ट लें और उसमें 1 चम्मच दूध मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेरहे पर एक दिन छोड कर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें। रूचिरा में विटामिन इ तथा फैटी एसिड पाया जाता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन को दूर करता है।
बादाम, दूध और शहद- 4 बादाम, ½ चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद लें। इय मिश्रण को अपने चेहरे पर हल्के से ऐसे ही लगा लें और 20-30 मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस विधि को रोजाना प्रयोग करें।
दूध और शहद- यह बहुत ही पुराना तरीका है, जिससे आप पिगमेंटेशन से मुक्ती पा सकते हैं। 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद ले कर अपने चेरहे पर रोजाना लगाएं। इसको नहाने से 15 मिनट पहले लगाएं। फिर आप देखेंगी की आप के धब्बे कितने कम होने लगेगे।
चंदन पाउडर- त्वचा के लिये चंदन पाउडर बहुत ही अच्छा माना जाता है। थोड़ा सा चंदन पाउडर ले कर अपने चेहरे पर लगाएं। अगर त्वचा ड्राई है, तो पाउडर में दूध और शहद मिला कर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें। इसको रोजाना लगाने से चेहरे पर असर दिखने लगेगा।
कोको बटर- यह बहुत ही अच्छा मॉइस्चाराइजर तथा एंटी ऑक्सीडेंट होता है। इसको रोजाना अपने चेहरे पर 10 मिनट तक के लिये लगाना चाहिये। इसको लगभग एक महीने तक लगाएं। इससे त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन भी बढता है जिससे स्किन की कोशिकाएं खराब नहीं होतीं।



Click it and Unblock the Notifications