Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सन टैन से पाएं नेचुरल तरीके से छुटकारा
हमारी त्वचा बहुत ही नाजुक होती है और उसे ज्यादा देर धूप में रखने से सन टैनिंग की समस्या पैदा हो जाती है। अगर आपकी भी त्वचा सन टैन से झुलस चुकी है तो आपको जरुरत है कुछ ऐसे नेचुरल तरीको की जिससे आप फिर से वही गोरी त्वचा पा सकें। आइये जानते हैं इन्हीं के बारे में-

नींबू
नींबू का रस, गुलाब जल और खीरे का रस मिला कर 10-15 मिनट के लिये चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा और ठंडक का एहसास होगा।

हल्दी
ठंडी दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इस पैक को चेहरे, गदर्न और बाहों पर रोजाना 30 मिनट के लिये लगाएं। यह पैक नहाने से पहले लगाएं।

आलू पेस्ट
आलू को मिक्सी में पीस लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को प्रभावी जगह पर लगाएं जैसे, गदर्न, चेहरे और बाहों पर। फिर इसे लगा कर 20-25 मिनट तक छोड़ दें और और नहा लें।

ऐलोवेरा जेल
एक मिश्रण बनाए, जिसमें ऐलोवेरा जेल, आधा चम्मच शहद, दही और खीरे का रस मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे तथा गदर्न पर 15-20 मिनट के लिये लगाएं। इसे बाहर धूप से आ कर ही लगा लें तो ज्यादा आराम मिलेगा।

नारियल पानी
काले भाग पर नारियल का पानी लगाएं। नारियल का पानी टैन हटाने में बहुत ही प्रभावशाली होता है और यह स्किन को गोरा तथा मुलायम बनाता है।

बादाम
बादाम और चंदन पाउडर को पीस कर पेस्ट बना दें। चंदन पाउडर काली त्वचा की रंगत को हल्का बनाता है।

टमाटर
टमाटर के रस को सीधे प्रभावी एरिया पर 25 से 20 मिनट तक के लिये लगाएं। इससे सन टैनिंग से आसानी से छुटकारा मिलेगा।

ओट
एक पेस्ट बनाइये जिसमें कच्चा दूध, हल्दी और थोडा़ सा नींबू का रस मिला हो। इसके ओट्स भी मिलाइये और एक गाढा पेस्ट बनाइये। इस पेस्ट को सूखने तक लगा रहने दीजिये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये।

स्क्रबर
अपनी स्किन को रोजाना किसी अच्छे फेस स्क्रब से स्क्रब करें। आप चाहें तो ऐसा करने के लिये चीनी या ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
